फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Villagers clashed with the miscreants panic spread due to firing at midnight one villager got shot

Kasganj: बदमाशों से भिड़ गए गांव वाले...आधी रात को फायरिंग से फैली दहशत, एक ग्रामीण को लगी गोली

Thu, 07 Aug 2025 03:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 07 Aug 2025 03:12 PM IST
सार

कासगंज के  ग्राम छितेरा में बदमाश ने ग्रामीणों पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से गांव में रिश्तेदारी में आया एक युवक घायल हो गया। उससे उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
Villagers clashed with the miscreants panic spread due to firing at midnight one villager got shot
गोली लगने से घायल राजू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज के पटियाली थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में बदमाशों द्वारा उस समय एक ग्रामीण को गोली मार दी गई, जब ग्रामीणों द्वारा बदमाशों को घेर जा रहा था।
विज्ञापन


घटना क्रम के अनुसार थाना सिकंदपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम छितेरा निवासी धर्मेंद्र सिंह पुत्र जगन्नाथ ने बताया कि उसके घर  जीजा राजू पुत्र लाल सिंह आए हुए थे। बुधवार की रात तक धर्मेंद्र और परिवार के लोग जीजा राजू से बातचीत करते रहे। अधिक रात होने पर सभी लोग सोने चले गए। लगभग तीन बजे उन्हें घर की छत पर लोगों के चलने की आहट हुई। इस पर धर्मेंद्र को कुछ शक हुआ। घर के लोगों ने छत की ओर देखा तो दंग रह गए।


 छत पर तीन से चार बदमाश खड़े थे। घर लोगों ने शोर मचा दिया। बदमाश छत से कूद कर भागने लगे। शोर सुनकर गांव के लोग एकत्र हो गए। धर्मेंद्र और गांव के लोगों ने बदमाशों को घेरने के लिए उनका पीछा किया। ग्रामीणों के साथ जीजा राजू भी चल दिए।  कुछ बदमाश गांव से बाहर की ओर भागे। एक बदमाश गांव के बाहर झाड़ियों में छुप गया, जिसको वे लोग देख नहीं सके।
विज्ञापन


 जब ग्रामीण बदमाशों को लताड़कर वापस गांव की ओर लौट रहे थे, तभी झाड़ियों में छुपे बदमाश ने ग्रामीणों पर गोली चला दी। गोली जीजा राजू की टांग में लगी। राजू लहूलुहान होकर ज़मीन पर गिर पड़ा। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष चंचल सिरोही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल राजू को गंजडुंडवारा स्वास्थ केंद्र भेजा। यहां से राजू को अलीगढ़ रेफर किया गया है।  थानाध्यक्ष चंचल सिरोही ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा उन्हें सूचना दी गई कि बदमाशों को घेरते समय एक बदमाश द्वारा ग्रामीणों पर गोली चलाई गई है, जिसमें राजू नमक व्यक्ति के पैर में गोली लग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed