फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   To ensure their voices reach the ears of the system one climbed a water tank, the other a tower.

Kasganj News: सिस्टम के कानों तक पहुंच सके आवाज...एक टंकी तो दूसरा टावर पर चढ़ा

Wed, 28 Oct 2026 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
To ensure their voices reach the ears of the system one climbed a water tank, the other a tower.
फोटो 45 - ढोलना के गांव ​घिनौना में मोबाइल और पानी की टंकी परग्रामीणों के चढ़ जाने के बाद मौके 
ढोलना। गांव घिनौना में गली का रास्ता रोकने के विवाद में बुधवार को पीड़ित किसान की सुनवाई नहीं हुई तो वह पानी की टंकी पर चढ़ गया। कुछ ही देर में टंकी के नीचे भीड़ जमा हो गई। कुछ ही देर में पुलिस के साथ ही तहसील के अधिकारी पहुंच गए। कुछ देर बाद दूसरे पक्ष का किसान भी मोबाइल टावर पर चढ़ गया। पुलिस ने छह घंटे के हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद दोनों को जमीन की पैमाइश कराकर निपटारा करने का आश्वासन देकर नीचे उतार लिया। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले गई।
विज्ञापन

गांव घिनौना निवासी रूप किशोर शर्मा का आरोप है कि गांव के ही दूसरे पक्ष रामवीर, अजीत, ध्यानपाल आदि ने उनका रास्ता बंद कर दिया है। इसकी शिकायतें कई बार तहसील दिवस में कीं मगर सुनवाई नहीं हुई। इसी बात से क्षुब्ध होकर रूपकिशोर बुधवार दोपहर 12 बजे गांव में बने ओवरहेड टैंक पर चढ़ गया। जान देने की धमकी दी। कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

पुलिस भी पहुंच गई। इसकी भनक लगने पर दूसरे पक्ष का रामवीर भी दोपहर तीन बजे गांव में मोबाइल टावर पर चढ़ गया और हंगामा करने लगा।
सदर तहसीलदार बलवंत उपाध्याय, सोरोंजी के नायब तहसीलदार सुरेश चौधरी और ढोलना थाना प्रभारी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों ग्रामीणों को समझाने का काफी प्रयास किया। उन्होंने समस्या के समाधान का दोनों लोगों को आश्वासन दिया। इसके बाद रूपकिशोर शर्मा छह घंटे के बाद ओवरहेड टैंक से नीचे उतरा। वहीं दूसरा पक्ष रामवीर दो घंटे बाद टावर से नीचे उतरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन :

दोनों पक्षों के लोगों को समझाकर सुरक्षित नीचे उतार लिया है। मामले की जांच की जा रही है। राजस्व टीम से पैमाइश कराकर समाधान का कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। -एसएन त्रिपाठी,सदर एसडीएम कासगंज।

फोटो 45 - ढोलना के गांव घिनौना में मोबाइल और पानी की टंकी परग्रामीणों के चढ़ जाने के बाद मौके 

फोटो 45 - ढोलना के गांव घिनौना में मोबाइल और पानी की टंकी परग्रामीणों के चढ़ जाने के बाद मौके 

फोटो 45 - ढोलना के गांव घिनौना में मोबाइल और पानी की टंकी परग्रामीणों के चढ़ जाने के बाद मौके 

फोटो 45 - ढोलना के गांव घिनौना में मोबाइल और पानी की टंकी परग्रामीणों के चढ़ जाने के बाद मौके 

फोटो 45 - ढोलना के गांव घिनौना में मोबाइल और पानी की टंकी परग्रामीणों के चढ़ जाने के बाद मौके 

फोटो 45 - ढोलना के गांव घिनौना में मोबाइल और पानी की टंकी परग्रामीणों के चढ़ जाने के बाद मौके 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed