फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Village road unrepaired for two years; villagers outraged.

Kasganj News: दो साल से नहीं सुधरा गांव का रास्ता, ग्रामीणों में आक्रोश

Sun, 09 Aug 2026 10:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Village road unrepaired for two years; villagers outraged.
फोटो10-पटियाली विकास खंड के गांव नगला मोहन में मुख्य मार्ग पर हुए जलभराव व कीचड़ के बीच से होकर
कासगंज। पटियाली विकास खंड अंतर्गत आने वाले गांव नगला मोहन के ग्रामीण पिछले दो वर्षों से नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। गांव के दोनों मुख्य मार्गों पर जलभराव और कीचड़ के कारण रास्ते पूरी तरह दलदल में तब्दील हो चुके हैं। बरसात के दिनों में स्थिति और भी अधिक भयावह हो जाती है।
विज्ञापन

इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।पटियाली विकास खंड मुख्यालय से करीब 22 किलोमीटर दूर बसे इस गांव की आबादी तीन हजार से अधिक है।
विज्ञापन

ग्रामीण वीरेंद्र सिंह, विशाल कुमार और राहुल कुमार ने बताया कि रूपराम से भूपसिंह के घर तक तथा श्रीपाल से शिव सिंह के घर तक जलनिकासी की कोई व्यवस्था न होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। गंदा पानी रास्तों पर जमा होने से झाऊझोर, बल्लूपुर, मेधपुर, कनेसर और राजा का राम बाजार जाने वाले राहगीरों को भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है, जिन्हें कीचड़ भरे रास्तों से निकलते समय कपड़े-जूते गंदे होने के साथ फिसलकर चोटिल होने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव से कई बार गुहार लगाने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed