फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Vehicles carrying pilgrims taking a bath in the Ganga and returning from there collided.

Kasganj News: गंगा स्नान करने और लौट रहे श्रद्धालुओं के वाहनों में भिड़ंत

Mon, 25 May 2026 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Vehicles carrying pilgrims taking a bath in the Ganga and returning from there collided.
फोटो25ढाेलना क्षेत्र में बाइपास मार्ग पर नगला ढक के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से हुई क्षति - फोटो : एडीएम कल्पना जायसवाल को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष। स्रोत स्वयं
ढोलना। क्षेत्र के गांव भगवंतपुर से आगे बाईपास मार्ग पर सोमवार दोपहर को श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक कार के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दो मासूम बच्चों समेत कुल छह श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया और वाहनों को हटाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

अलीगढ़ जिले के थाना गंगीरी के गांव नसीरपुर निवासी बेणीराम पुत्र लटूरी सोमवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली में अपने ग्रामीणों व रिश्तेदारों को लेकर गंगा स्नान के लिए सोरों जा रहे थे। जैसे ही उनकी ट्रैक्टर-ट्राॅली भगवंतपुर बाईपास रोड पर पहुंची, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार से उसकी भिड़ंत हो गई। कार सवार लोग राजस्थान के रहने वाले थे, जो सोरों से गंगा स्नान कर वापस अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

टक्कर के बाद बाईपास रोड पर भारी भीड़ जमा हो गई और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगने से जाम लग गया। ढोलना थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए भिजवाने के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से किनारे कराया गया, जिसके बाद बाईपास पर यातायात सुचारू रूप से चालू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
कार सवार एक ही परिवार के पांच लोग जख्मी
दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक बेणीराम घायल हो गए जबकि कार में सवार राजस्थान के एक ही परिवार के पांच लोग चोटिल हो गए। कार सवार घायलों में राजीव, गुलशन पुत्र हरिचरण, हरिचरण और दो मासूम बच्चे गौरेश (10) पुत्र गुलशन व मन्नू (8) पुत्र राजीव शामिल हैं। यह सभी घायल गांव उच्च नदबई, जनपद भरतपुर, राजस्थान के निवासी हैं। सभी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed