{"_id":"69cab98ae3d9925a38033ad5","slug":"upgradation-of-kinawa-substation-will-provide-uninterrupted-power-supply-to-13-villages-kasganj-news-c-175-1-agr1054-145451-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: किनावा उपकेंद्र के अपग्रेड से 13 गांवों को मिलेगी निर्बाध बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: किनावा उपकेंद्र के अपग्रेड से 13 गांवों को मिलेगी निर्बाध बिजली
विज्ञापन
फोटो10किनावा विद्युत उपकेंद्र । संवाद
कासगंज। विद्युत निगम ने भीषण गर्मी से पहले बिजली व्यवस्था सुधारने का कदम उठाया है। किनावा विद्युत उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाने की योजना पर काम शुरू हो गया है। इससे क्षेत्र के करीब सात हजार ग्रामीणों को पर्याप्त और निर्बाध बिजली मिलेगी।
वर्तमान में किनावा उपकेंद्र पर पांच एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगा है। इससे लगभग सात हजार उपभोक्ताओं को बिजली दी जाती है। बिजली की बढ़ती खपत के कारण ओवरलोड की समस्या बनी रहती है। गर्मियों में मांग बढ़ने पर बार-बार ट्रिपिंग, लो वोल्टेज और कटौती होती है। इससे घरेलू उपभोक्ताओं, किसानों और छोटे कारोबारियों को परेशानी होती है।
इन समस्याओं के समाधान के लिए विद्युत निगम ने ट्रांसफार्मर की क्षमता दोगुनी करने का निर्णय लिया है। उपकेंद्र पर पांच एमवीए के स्थान पर 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित होगा। इससे लोड संतुलित होगा और आपूर्ति की गुणवत्ता सुधरेगी। अधिशासी अधिकारी राहुल वर्नवाल ने बताया कि क्षमता वृद्धि की तैयारी चल रही है। ट्रांसफार्मर आने के बाद उसे स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -
इन गांवों को मिलेगा लाभ
किनावा उपकेंद्र से 13 गांवों को विद्युत आपूर्ति मिलती है। इनमें किनावा, नगला ढांडे, भूपाल गढ़ी, इखौना, अंबर नगला, नगला छिछौरा, छिछौरा, नगला सूमरा, नगला देवी प्रथम व द्वितीय, नगला तैयाब खां, साहबजादा, ककरावली और यादव नगर शामिल हैं। दोगुनी क्षमता का ट्रांसफार्मर लगने से इन गांवों की बिजली व्यवस्था में सुधार होगा।