कासगंज: सरहद से सैनिकों ने भी भेजा जनादेश, 600 सैनिकों के पोस्टल बैलेट आए वापस
निर्वाचन आयोग ने देश के विभिन्न इलाकों में सीमा पर तैनात जवानों को इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिशन पोस्टल बैलेट सिस्टम (ईटीपीवीएस) के जरिए पोस्टल बैलेट भेजे थे, इनमें से 600 पोस्टल बैलेट डाक के जरिये जिला निर्वाचन कार्यालय को प्राप्त हो चुके हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी विधानसभा चुनाव के महाकुंभ में जहां जिले की जनता ने जमकर मतदान किया तो वहीं सरहदों पर देश की सुरक्षा तैनात सैनिक भी पीछे नहीं रहे। विधानसभा चुनाव में सैनिकों ने सरहदों से अपने कर्तव्य का पालन किया। उन्होंने अपना जनादेश पोस्टल बैलेट के माध्यम से भेजा है। मतगणना के दिन 10 मार्च को सुबह 7:59 बजे तक प्राप्त होने वाले पोस्टल बैलेट मतगणना में शामिल होंगे। डाक विभाग भी निर्धारित समय से पूर्व पोस्टल बैलेट मतगणना स्थल तक पहुचाएगा। इसकी जिम्मेदारी जिला निर्वाचन अधिकारी ने डाक विभाग को सौंपी है।
जिले के 1,177 सैन्य कर्मी देश की सुरक्षा में तैनात हैं। इन जवानों को भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने का मौका निर्वाचन आयोग देता है। निर्वाचन आयोग ने देश के विभिन्न इलाकों में सीमा पर तैनात जवानों को इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिशन पोस्टल बैलेट सिस्टम (ईटीपीवीएस) के जरिए पोस्टल बैलेट भेजे थे। इनमें से 600 पोस्टल बैलेट डाक के जरिये जिला निर्वाचन कार्यालय को प्राप्त हो चुके हैं।
आगामी 10 मार्च को 7:59 बजे तक जो भी ईटीवीपी डाक के जरिये पहुंचेंगे, उनकी गिनती मतगणना में की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा डाक विभाग को इस संबंध में निर्देशित किया गया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी मनोज गुप्ता ने बताया कि अभी 577 पोस्टल बैलेट अभी आने बाकी हैं। 10 मार्च की सुबह 7:59 बजे तक प्राप्त होने के बाद पोस्टल बैलेट को मतगणना में शामिल किया जाएगा।
विधानसभावार सैनिक मतदाताओं की संख्या
कासगंज- 341
अमांपुर- 281
पटियाली- 555