फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Unseasonal rains cause havoc, causing heavy damage to crops

Kasganj News: बेमाैसम बारिश बनी आफत, फसलों को भारी नुकसान की आशंका

Sat, 21 Mar 2026 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 21 Mar 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Unseasonal rains cause havoc, causing heavy damage to crops
फोटो01कासगंज में एक खेत में तैयार की गई तंबाकू की फसल ।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कासगंज। जिले में पिछले कुछ दिनों से खराब माैसम किसानों के लिए परेशानी बन गया है। बेमाैसम बारिश और तेज हवाओं के कारण गेहूं, मक्का, सरसों, आलू और तंबाकू की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। खेतों में खड़ी और कटी फसलें खराब होती नजर आ रही हैं।
पिछले पांच दिनों से मौसम लगातार खराब बना हुआ है। 15 और 18 मार्च को आई आंधी-बारिश से गेहूं और सरसों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा था। कई जगह गेहूं की बालियां गिर गईं थीं। बारिश में कटी हुई सरसों भीग गई है। शुक्रवार सुबह भी करीब चार घंटे तक बारिश होती रही। इस दौरान तेज हवाएं चलीं जिससे फसलें और प्रभावित हुईं। गेहूं और सरसों के दानें गिरने से पैदावार पर भी असर पड़ा है। जिन किसानों ने हाल ही में मक्का की बुवाई की थी, उन्हें भी नुकसान का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण खेतों में पड़े बीज खराब होने की आशंका है।
विज्ञापन

तंबाकू की फसल पर भी मौसम का असर पड़ा है। अधिक नमी के कारण पत्तियों के काले पड़ने आशंका है। वहीं, आलू की खुदाई का काम चल रहा है लेकिन बारिश के कारण खेतों में पड़े आलू खराब होने का खतरा बढ़ गया है। किसानों का कहना है कि यदि जल्द राहत नहीं मिली तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है। लगातार हो रहे नुकसान से किसान चिंतित हैं और प्रशासन से राहत की उम्मीद लगाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed