फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   two youths sleeping on cot on roadside crushed by tractor In Kasganj One died and other critical condition

UP: सड़क किनारे चारपाई पर सो रहे फुफेरे भाइयों को ट्रैक्टर ने रौंदा, एक की मौत... दूसरे की हालत नाजुक

Sat, 15 Jun 2024 06:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 15 Jun 2024 06:39 PM IST
सार

कासगंज में सड़क किनारे चारपाई पर सो रहे फुफेरे भाइयों को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत नाजुक है। 

विज्ञापन
two youths sleeping on cot on roadside crushed by tractor In Kasganj One died and other critical condition
राम बहादुर की फाइल फोटो, विलाप करती महिलाएं और जानकारी लेती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज में शनिवार की तड़के ट्रैक्कर-ट्राली ने फुफेरों भाइयों को रौंद दिया। एक की मौत हो गई। जबकि फुफेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों मक्का की फसल की रखवाली के लिए खेत के पास सड़क किनारे चारपाई पर सो रहे थे। इससे पहले उसी रात मृतक और आरोपी चालक के बीच कहासुनी हुई थी। पिता ने जानबूझकर कुचलने की बात कही है। पुलिस जांच कर रही है।   

विज्ञापन


घटना कोतवाली क्षेत्र के बादामपुर गांव की है। गांव निवासी राम बहादुर (28) फुफेरे भाई बृजेश कुमार (25) निवासी असट्टपुरा, सिढ़पुरा के साथ सड़क किनारे चारपाई पर सो रहा था। वह मक्का की रखवाली के लिए खेत किनारे सोये थे। तड़के करीब 4 बजे तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने चारपाई को रौंद दिया। हादसे में राम बहादुर की मौके पर मौत हो गई। वहीं बृजेश गंभीर रूप से घायल है। 
विज्ञापन


घटना के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। घटना से चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए। घटना से परिजन व ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने मोहनपुरा मार्ग पर जाम लगाने की कोशिश की। राम बहादुर के पिता राजेंद्र सिंह ने बताया कि फुफुरे भाई चारपाई पर सो रहे थे। कहा कि ट्रैक्टर चालक पड़ोसी गांव नगला नंदे का रहने वाला है। उसने जानबूझकर दोनों भाइयों को रौंद दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि रामबहादुर और ट्रैक्टर चालक में ट्रॉली से धूल उड़ने को लेकर रात में कहासुनी हुई थी। आरोपी चालक खनन करके मिट्टी ले जाता है। कहासुनी के बाद तड़के चालक ने वारदात को अंजाम दे दिया। सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से ग्रामीण की मौत हो गई है। मामले की जांच की जा रही है। अभी तक हत्या के आरोप के संबंध में कोई साक्ष्य नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed