फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Two sisters merged into the Ganges after rescuing their younger brother from deep water.

Kasganj News: छोटे भाई को गहरे पानी से निकालकर गंगा में समा गईं दो सगी बहनें

Thu, 25 Jun 2026 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Thu, 25 Jun 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Two sisters merged into the Ganges after rescuing their younger brother from deep water.
फोटो 33 - मृतक सलौनी का फाइल फोटो।
सहावर (कासगंज)। गांव मुजफ्फरनगर में बृहस्पतिवार सुबह गंगा स्नान के दौरान छोटे भाई को डूबते देख दो बड़ी बहनों ने नदी में छलांग लगा दी। उन्होंने जैसे-तैसे भाई की जान बचा ली लेकिन खुद पानी के तेज बहाव में फंसकर डूब गईं। स्थानीय गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद पहले छोटी बहन कोमल (14) और बाद में बड़ी बहन सलोनी (16) का शव पानी से निकाला। सुन्नगढ़ी थाना पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। दोनों बहनों की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


गांव मुजफ्फरनगर निवासी इंद्रपाल कश्यप के चार में से तीन बच्चे सलोनी (16), कोमल (14) और शिवनेश (12) रोज की तरह बृहस्पतिवार सुबह करीब 7:30 बजे गंगा स्नान के लिए गए थे। स्नान करते समय छोटा भाई शिवनेश अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए दोनों बहनों ने भी गहरे पानी में छलांग लगा दी और अपनी पूरी ताकत झोंककर भाई को गहरे पानी से बाहर खींच लिया, लेकिन दोनों बहनें खुद को संभाल नहीं पाईं। तेज बहाव के कारण दोनों गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। पास में स्नान कर रहे सनी और जीतपाल ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे।
विज्ञापन

सूचना पर सुन्नगढ़ी थाना प्रभारी पवन कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद कोमल को पानी से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लगभग तीन घंटे बाद सुबह 10:30 बजे घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर सलोनी का शव बरामद हुआ। एसडीएम एसएन त्रिपाठी ने भी मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

मृतका सलोनी नर्सिंग कोर्स (जीएनएम) की तैयारी कर रही थी और मृतका कोमल ने हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। पिता इंद्रपाल कश्यप गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा मित्र हैं। दो बेटियों की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। गांव में मातम पसर गया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

वर्जन
गंगा स्नान के दौरान एक ही परिवार के तीन बच्चे डूब गए थे। एक को बचा लिया गया जबकि दो बहनों की मौत हो गई है। गोताखोरों की मदद से दोनों के शव बरामद किए गए। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।
- दुर्गेश कुमार मिश्र, सीओ सहावर

फोटो 33 - मृतक सलौनी का फाइल फोटो।

फोटो 33 - मृतक सलौनी का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed