फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Two sides clash over land dispute in Kasganj, eight injured

UP: कासगंज में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष...लाठी-डंडे चलने के साथ फायरिंग, एक को लगी गोली; आठ लोग घायल

Thu, 27 Nov 2025 08:52 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 27 Nov 2025 08:52 PM IST
सार

गांव में दो पक्षों के बीच टकराव की सूचना पर अधिकारी पुलिस बल के साथ माैके पर पहुंच गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। कई की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Two sides clash over land dispute in Kasganj, eight injured
हमले में घायल लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज के गंजडुंडवारा में सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव बरौना में बृहस्पतिवार को जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। फायरिंग की गई। इस दौरान दोनों पक्षों से करीब आठ लोग घायल हो गए। गोली लगने से सुखबीर की हालत गंभीर है। सूचना पर सीओ सहावर फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। 
विज्ञापन


गांव बरौना निवासी बालकराम का आरोप है कि उनके पक्ष के लोग बृहस्पतिवार की शाम खेत पर काम कर रहे थे। तभी गांव के ही बेचें, श्रीराम, लड़ेते धर्मेन्द्र, बुद्धपाल समेत अन्य लोग पहुंच गए। जमीन को अपना बताते हुए गाली-गलौज करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया और फायरिंग की। देखते ही देखते दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष शुरू हो गया।
विज्ञापन


बालकराम का आरोप है कि घटना में उनके चचेरे भाई सुखबीर (29) को गोली लगी है। इसके अलावा उनके पक्ष से सुखदेवी (40), चांदनी (15), गंगा देवी (14), अमित (22) और घारम (45) घायल हो गए। वहीं, संघर्ष के दौरान दूसरे पक्ष से बुद्धपाल और धर्मेंद्र सहित अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को परिजन ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सुखवीर, सुख देवी, चांदनी और अमित को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर सहावर सीओ शाहिदा नसरीन सिकंदरपुर वैश्य थाना का फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गई। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लेते हुए दोनों पक्षों के लोगों से घटना को लेकर पूछताछ की। सीओ सहावर ने बताया कि दोनों पक्षों में जमीन के विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई है। एक पक्ष ने गोली लगने के आरोप लगाए हैं। दोनों पक्षों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed