फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Two innocent children burnt alive in Kasganj

छप्पर में लगी आग: जिंदा जल गईं दो मासूम, दृश्य देख सहम गए लोग; अब परिवार खुद को कोस रहा

Thu, 09 Jan 2025 10:41 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 09 Jan 2025 10:41 PM IST
सार

दो मासूमों की माैत से परिवार के साथ गांव में भी कोहराम मच गया। ग्रामीणों के आंसू नहीं थम रहे थे। दो मासूमों की दर्दनाक मौत की बात जिसने भी सुनी, हर कोई द्रवित हो उठा।

विज्ञापन
Two innocent children burnt alive in Kasganj
आग में खाक हुई झोंपड़ी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज के सोरोंजी के मानपुर नगरिया में बृहस्पतिवार की शाम को छप्पर में लगी आग की लपटों में दो मासूम बहनों की चीखें दबकर रह गईं। उनकी इस आग में जिंदा ही जलकर मौत हो गई। इनका परिवार दोनों को छप्पर में सोते हुए छोड़कर खेत में चला गया था। दो मासूमों की दर्दनाक मौत की बात जिसने भी सुनी, हर कोई द्रवित हो उठा।
विज्ञापन


झोंपड़ी में रहता है परिवार
गांव में मोहर सिंह की दयनीय स्थिति है। घर भी पक्का नहीं है। झोंपड़ी ही डली हुई है। मोहर सिंह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। मोहर सिंह के आठ बच्चे हैं। इनमें तीन पुत्र व पांच पुत्रियां शामिल हैं। बृहस्पतिवार की शाम को मोहर सिंह अपनी दो पुत्रियों को राधिका (5 वर्ष) और नंदिनी (1 वर्ष) को छप्पर में छोड़कर अपने परिवार के साथ खेत पर बथुआ तोड़ने चला गया था। छप्पर में भैंस भी बंधी हुई थी। 
विज्ञापन


 

Two innocent children burnt alive in Kasganj
माैके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अचानक से लग गई आग
इसी दौरान छप्पर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते देख ग्रामीण आग बुझाने के लिए दौड़े। सभी ने आग बुझाने के लिए अपनी तरफ से प्रयास किए। इस आग की लपटों में ही दोनों मासूम बहनों की चीखें दबकर रह गईं। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक दोनों बच्चियों की ह्रदय विदारक मौत हो चुकी थी। दो पुत्रियों की मौत से परिवार में चीत्कार मच गया।

हर आंख हुई नम, नहीं जले चूल्हे
जिसने भी इस घटना के बारे में सुना, वही इस घटना के प्रति द्रवित हो उठा। घटनास्थल पर भी हर ग्रामीण की आंखें नम नजर आईं। दो मासूम बच्चियों की मौत के बाद गांव में किसी के चूल्हे नहीं जले। हर कोई इस घटना को लेकर रोता दिखाई दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed