फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Truck loading halted due to workers' strike in Galla Mandi

Kasganj News: गल्ला मंडी में श्रमिकों की हड़ताल से ट्रकों का लदान थमा

Thu, 09 Jul 2026 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Thu, 09 Jul 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Truck loading halted due to workers' strike in Galla Mandi
फोटो34कासगंज के गल्ला मंडी परिसर में आक्रोश जताते मजदूर। संवाद
कासगंज। गल्ला मंडी में इस समय किसान मक्का बिक्री के लिए लगातार पहुंच रहे हैं। इस बीच ट्रकों का लदान करने वाले श्रमिक मजदूरी वृद्धि की मांग को लेकर हड़ताल पर रहे। जिसके कारण ट्रकों में मक्का के बोरों का लदान नहीं हो पाया। गल्ला आढ़तियों के यहां मंडी में ही स्टॉक अटका रह गया।
विज्ञापन

गल्ला मंडी से प्रतिदिन डेढ़ सौ से दो सौ ट्रकों का लदान प्रतिदिन हो रहा है। बृहस्पतिवार को सुबह से ही बारिश होने के कारण गल्ला मंडी में मक्का की आवक कम हुई। कोठीवाल आढ़तिया कमेटी को श्रमिकों ने मजदूरी बढ़ाने के संबंध में मांगपत्र भी सौंपा है। वर्ष 2024 में दो वर्षों के लिए मजदूरी बढ़ाई गई थी। मजदूरी का यह समझौता 7 जुलाई 2026 को पूरा हो गया। अब फिर से श्रमिकों ने समझौते का समय पूरा होने पर मजदूरी बढ़ाने की मांग उठाई है। श्रमिकों ने 20 प्रतिशत मजदूरी बढ़ाने की मांग रखी है। बृस्पतिवार को इस संबंध में कारोबारियों के बीच कोई सहमति मजदूरी बढ़ाने पर नहीं हुई। मंडी प्रशासन ने उच्च अधिकारियों को भी हड़ताल होने की जानकारी दी है। श्रमिकों की कमेटी से शुक्रवार को वार्ता की जाएगी। श्रमिक संगठन से गंगा सिंह, सबोध शर्मा, वासुदेव, प्रेमपाल का कहना है कि लगातार महंगाई बढ़ रही है।खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ रही हैं। यातायात की दरें बढ़ गई हैं ऐसे में श्रमिकों की मजदूरी नहीं बढ़ रही। जिससे दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन


बोले कारोबारी-
- गल्ला मंडी में इस समय मक्का की अच्छी आवक है। ऐसे समय में श्रमिकों की हड़ताल से दिक्कतें होना स्वभाविक है। हड़ताल के कारण ट्रकों का लदान नहीं हो पाया- दीपक गुप्ता, गल्ला कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन


- श्रमिकों के द्वारा मजदूरी बढ़ाने की मांग की गई है। इस संबंध में कारोबारी बातचीत कर रहे हैं। हड़ताल से कामकाज प्रभावित हुआ। प्रतिदिन डेढ़ सौ से दो सौ ट्रकों का लदान हो रहा है- यश वार्ष्णेय, गल्ला कारोबारी


वर्जन-
- श्रमिकों की हड़ताल को समाप्त कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। आज श्रमिकों व कारोबारियों से वार्ता की जाएगी। मंडी समिति प्रशासन को इस संबंध में निर्देशित किया गया है- संजीव कुमार, एसडीएम एवं सभापति मंडी समिति कासगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed