फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Tractor ran over three girl students Kabaddi player died on the spot

UP: सड़क किनारे खड़ी थीं छात्राएं, अचानक से माैत बनकर आया ट्रैक्टर; कबड्डी खिलाड़ी ने माैके पर तोड़ा दम

Thu, 16 Jan 2025 06:21 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 16 Jan 2025 06:21 PM IST
सार

अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़ी छात्राओं को रौंद दिया। एक की माैत हो गई। दो घायल हैं। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। 

विज्ञापन
Tractor ran over three girl students Kabaddi player died on the spot
छात्रा की माैत पर विलाप करते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज के सोरोंजी मार्ग पर बृहस्पतिवार को दोहपर के समय तेज गति से जा रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सड़क किनारे अपनी स्कूटी के साथ खड़ी तीन छात्राओं को रौंद दिया। एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। घायल छात्राओं को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। ये छात्राएं जिला स्टेडियम में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने जा रहीं थीं। ट्रैक्टर छात्राओं को रौंदते हुए खड्ड में जा गिरा। चालक फरार हो गया।
विज्ञापन



 

जानकारी के मुताबिक सोरोंजी रोड पर कमला हॉस्पिटल के समीप खिलाड़ी छात्रा शिवानी अपनी सहेली छात्रा इशरत निवासी भिटौना एवं छाया निवासी नगला भट्ट के साथ खड़ी थी। करीब 12:30 बजे कासगंज की ओर से सोरोंजी को तेज गति से जाते ट्रैक्टर से यह हादसा हुआ। दुघर्टना होते ही चीकपुकार मच गई। तमाम राहगीर व आस पास खड़े लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Tractor ran over three girl students Kabaddi player died on the spot
इसी ट्रैक्टर से हुआ हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दुर्घटना की शिकार हुईं छात्राओं में शिवानी, इशरत व छाया को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने शिवानी को मृत घोषित कर दिया। जबकि छाया और इशरत का जिला चिकित्सालय में इलाज किया गया। दुर्घटना की सूचना पर परिवार के लोग व गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और चीत्कार मचने लगा। 

 
विज्ञापन

बताया गया कि शिवानी केएपीजी कॉलेजी की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। इशरत बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है जबकि छाया बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। घटना की सूचना पर एसडीएम संजीव कुमार सिंह, सीओ आंचल चौहान, कोतवाली इंस्पेक्टर लोकेश भाटी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए। 

 

Tractor ran over three girl students Kabaddi player died on the spot
हादसे के बारे में जानकारी करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसडीएम ने जिला अस्पताल पहुंचकर मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया व घायल छात्राओं को उचित इलाज के निर्देश चिकित्सकों को दिए। घायल छात्रा छाया को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
 

भाई बहनों में सबसे बड़ी थी शिवानी
कासगंज। हादसे में मौत का शिकार हुई छात्रा शिवानी अपने भाई बहनों में सबसे बड़ी थी। उसके दो भाई अजय (16) और विजय (10) और बहन सोनाक्षी (8) है। मां भूदेवी ने रोते बिलखते हुए बताया कि शिवानी काफी होनहार थी। परिवार में सभी का ख्याल रखती थी।

 

मंडल स्तर पर खेल चुकी है कबड्डी
छात्रा शिवानी कबड्डी की होनहार खिलाड़ी थी। कबड्डी के खेल में उसे महारथ हासिल थी। वह ब्लॉक स्तरीय, जनपद स्तरीय एवं मंडल स्तरीय प्रतियोगितओं में कई बार खेल चुकी थी। मंडल स्तरीय टीम में भी उसकी टीम विजेता बनी। बृहस्पतिवार को सोरोंजी स्टेडियम में भी वह कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed