फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Three problems of the complainants were resolved on the spot.

Kasganj News: फरियादियों की तीन समस्याएं मौके पर निस्तारित

Sat, 17 Jan 2026 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 17 Jan 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Three problems of the complainants were resolved on the spot.
फोटो03सहावर तहसील सभागार में अयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनते डीएम
कासगंज/ सहावर। जिलाधिकारी प्रणय सिंह व पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा की अध्यक्षता में तहसील सहावर के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पीड़ितों के प्रार्थना पत्रों का शीघ्रता से निस्तारण करें। इस दौरान उनके समक्ष 26 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए। जिनमें सेतीन का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी के समक्ष अधिक धनराशि के बिजली के बिल आने, विधवा व वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलने, राशन कार्ड बनवाने, भूमि की पैमाइश कराने, अवैध कब्जा हटवाने, राजस्व, भूमि विवाद, उत्पीड़न, आपसी विवाद आदि से संबंधित प्रार्थनापत्र हुए। इस दौरान उपजिलाधिकारी एसएन त्रिपाठी, सीओ शाहिदा नसरीन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वहीं सदर तहसील और पटियाली तहसील में मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह एवं अपर जिलाधिकारी दिग्विजय सिंह ने फरियादियाें की समस्याओं को सुना और शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed