फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Three children drowned in Ganga who went to take bath in Kasganj

Kasganj News: नहाने गए तीन बालक गंगा में डूब गए, खबर मिली तो बिलख पड़े परिजन; गांव में पसरा मातम

Tue, 07 May 2024 09:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 07 May 2024 09:27 PM IST
सार

नहाने गए तीन बालक गंगा में डूब गए। खबर मिली तो परिजन बिलख पड़े। एक किशोर का शव उसी समय मिल गया। वहीं दो के शव देर शाम को मिले।

विज्ञापन
Three children drowned in Ganga who went to take bath in Kasganj
Kasganj: नहाने गए तीन बालक गंगा में डूब गए - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज में गंगा स्नान के लिए गए चार बालकों में से तीन गंगा में डूब गए। एक बालक गंगा किनारे शौच के लिए बैठ गया था, इससे जान बच गई। डूबे हुए बालकों में से एक किशोर का शव उसी समय मिल गया। वहीं दो के शव देर शाम को मिले।

विज्ञापन


गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के नगला खंदारी निवासी आशीष (10) पुत्र राजपाल, रोहित (11) पुत्र रामपाल, सुभाष (11) पुत्र श्याम सिंह एवं हरी सिंह (10) पुत्र मोहित मंगलवार की सुबह गंगा स्नान करने के लिए घाट पर पहुंचे। इनमें से हरी सिंह घाट से पहले ही गंगा किनारे शौच के लिए बैठ गया। 
विज्ञापन


अन्य तीनों बालक गंगा में स्नान करने के लिए उतर गए। स्नान करते हुए तीनों गहरे पानी की ओर चले गए। अचानक तीनों ही डूबने लगे तो उन्होंने चीख पुकार मचाई। उनकी आवाज सुनकर शौच कर रहा हरी सिंह वहां पहुंचा। उसने उन्हें डूबते हुए देखा तो वह शोर मचाते हुए गांव पहुंचा। हादसे की जानकारी परिजन को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी होने पर परिजन और ग्रामीण घाट पर पहुंच गए। पुलिस को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बालकों की तलाश शुरू की। इनमें से रोहित का शव तो गोताखोरों ने बाहर निकाल लिया। उसका शव बाहर आते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई। 


अन्य दोनों बच्चों की तलाश जारी रही। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम कुलदीप सिंह और सीओ विजय राणा भी अधीनस्थों सहित मौके पर पहुंच गए। सीओ विजय राणा ने बताया कि गंगा में डूबे तीन बालकों में से एक शव उसी समय मिल गया। शेष दो की तलाश के लिए सडीआरएफ टीम को बुलाया गया। टीम ने देर शाम दोनों शवों को बरामद कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed