फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Threatened to throw acid on a girl, accused arrested

Kasganj News: युवती पर तेजाब डालने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 27 Mar 2026 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कासगंज। ढोलना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती के साथ अश्लीलता, गाली-गलौज और तेजाब डालने की धमकी का मामला सामने आया है। युवती के भाई ने गांव के एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, घटना 25 मार्च की सुबह करीब 9:30 बजे की है। युवती अपने घेर से कूड़ा लेकर घूरे पर फेंकने जा रही थी। तभी गांव का युवक शोएब वहां पहुंचा और युवती को गालियां देने लगा। आरोपी ने युवती की शादी न होने देने और आते-जाते समय उस पर तेजाब डालने की धमकी भी दी। युवती डरकर घर लौट आई और अपने भाई को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी के परिवार वालों के साथ उनका पूर्व में भी विवाद रहा है। गंगीरी कोतवाली में इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज है। आरोप है कि युवक आए दिन फैसले का दबाव बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वे शिकायतकर्ता के परिवार के सदस्यों को धमकाते भी हैं। ढोलना प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed