{"_id":"6b0bdab6b3a6b2345b0ffd0d","slug":"thieves-steal-rs-12-lakh-cash-and-jewellery-from-two-locked-houses-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज में चोरों का आतंक: एक रात में चटकाए दो मकानों के ताले, 12 लाख की नकदी और आभूषण ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज में चोरों का आतंक: एक रात में चटकाए दो मकानों के ताले, 12 लाख की नकदी और आभूषण ले गए
Sun, 29 Nov 2026 01:26 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 29 Nov 2026 01:26 PM IST
सार
चोरों ने दो मकानों में घटना को अंजाम दिया। आला अधिकारियों ने माैके पर पहुंच जांच पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
माैके पर जांच करते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कासगंज के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव सरावल में शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने दो बंद मकानों को निशाना बनाते हुए लाखों की नकदी और जेवर चोरी कर लिए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।
चोरों ने गांव में अमर सिंह के बंद पड़े मकान का ताला तोड़ा और अंदर से 12 लाख रुपये नकद तथा सोने-चांदी के जेवर समेट ले गए। इसके अलावा चोरों ने पास ही स्थित मोहर पाल सिंह के मकान को भी निशाना बनाया और उसका ताला तोड़कर दो सोने की अंगूठियां व एक चांदी की पायल चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
दो घरों में एक साथ चोरी की सूचना मिलते ही एएसपी आलोक सिंह और सीओ पटियाली अमित कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ितों से जानकारी ली। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। फिलहाल पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों की तलाश व खुलासे के प्रयास किए जा रहे हैं।