फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Thieves locked the family inside the house and made off with cash and jewelry.

Kasganj News: परिवार को घर में बंद कर नकदी -आभूषण ले गए चोर

Sun, 21 Jun 2026 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 21 Jun 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
पटियाली। कोतवाली क्षेत्र के गांव जिनोल में शुक्रवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए परिवार को कमरे में बंद कर लाखों का माल साफ कर दिया। चोर घर से नकदी, सोने-चांदी के आभूषण सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव जिनोल निवासी बृजेश सिंह का परिवार शुक्रवार रात कमरे में सो रहा था। रात करीब 2 बजे बृजेश की पत्नी कुसुमलता लघुशंका के लिए उठीं तो पाया कि कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। उन्होंने पति को जगाया और बाद में दूसरे कमरे में सो रहे भतीजे अजीत सिंह को फोन कर बुलाया। अजीत ने आकर दरवाजा खोला। कमरे से बाहर निकलने पर परिजन ने देखा कि अन्य कमरों के दरवाजे खुले थे और सामान बिखरा पड़ा था। बक्से और अलमारी खुली मिलने पर चोरी की आशंका से परिवार के सदस्यों के होश उड़ गए। उनका आरोप है कि चोर घर से 30 हजार रुपये नकदी, सोने और चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना पर यूपी 112 और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजयवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed