{"_id":"66d01d643ee6dbf65402ffbf","slug":"thieves-broke-into-vacant-house-in-kasganj-stole-cash-and-jewellery-worth-lakhs-2024-08-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: पेड़ से छत पर... फिर आंगन का जाल तोड़कर घर में घुसे चोर, ले उड़े नकदी और लाखों के जेवरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: पेड़ से छत पर... फिर आंगन का जाल तोड़कर घर में घुसे चोर, ले उड़े नकदी और लाखों के जेवरात
Thu, 29 Aug 2024 12:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 29 Aug 2024 12:34 PM IST
सार
कासगंज में चोर पेड़ से छत पर चढ़े। फिर आंगन का जाल तोड़कर घर में घुस गए। कमरों और आलमारी के ताले तोड़कर नकदी और लाखों के जेवरात ले उड़े। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Kasganj News: घटना की जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कासगंज में बुधवार की रात चोरों ने सूने घर को निशाना बनाया। पेड़ से छत पर चढ़े और आंगन का जाल तोड़कर रस्सी से घर में घुसे। कमरों और आलमारी के ताले तोड़कर नकदी और लाखों के जेवरात पार कर दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
घटना गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के मोहनपुर रोड रेलवे फाटक के समीप स्थित नई कालोनी की है। मूल रूप से नवाबगंज नगरिया के रहने वाले मास्टर अवनीश मिश्रा यहां मकान बनाकर रहते हैं। तीन-चार दिन से किसी काम से घरवाले गांव चले जाते थे। शाम को को कोई देखरेख के लिए आ जता था।
विज्ञापन
Trending Videos
बुधवार को भी सभी लोग गांव चले गए थे। किसी कारणवश रात में कोई नहीं आ पाया। मकान के पीछे आम की बाग है। रात में चोर आम के पेड़ पर चढ़कर छत पर चढ़ गए। आंगन के जाल को तोड़कर रस्सी के सहारे घर में घुसे। घर में घुसकर लाखों रुपये का माल पार कर दिया।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह पड़ोसी ने फोन करके अवनीश मिश्रा को जानकारी दी। सूचना पर वह घर पहुंचे। देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने बताया कि कमरों के ताले तोड़कर अंदर घुसे। अलमारी का ताला तोड़कर जेवर और नकदी उड़ा ले गए। अलमारी में एक लाख 65 हजार की नकदी थी।
बताया कि इसके अलावा दो सोने की जंजीर, एक हार और झाला, सोने की चार अंगूठी, सोने की एक टीका, सोने की एक जोड़ी टॉप्स, चांदी के बिछुआ, चांदी के पायल, चांदी के 10 सिक्का थे। अवनीश ने थाने में तहरीर दी है। सूचना पर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार तथा हल्का इंचार्ज आशीष कुमार मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की निरीक्षण करके जानकारी ली। चोरों की तलाश की जा रही है।