फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   There is no women's cricket team, players are disappointed

Kasganj News: नहीं है महिला क्रिकेट टीम, खिलाडि़यों में निराशा

Sat, 06 Dec 2025 01:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 06 Dec 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कासगंज। जिले की कई प्रतिभाशाली बेटियां कबड्डी, जूडो सहित अन्य खेलों में राज्य स्तर तक अपनी प्रतिभा दिखा चुकी हैं, लेकिन क्रिकेट में महिलाओं के लिए अभी तक मंच नहीं मिल सका है। जिले में महिला क्रिकेट टीम का गठन आज तक नहीं हो सका।
जिला स्तर पर माध्यमिक स्कूलों की खेल कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन होता है। जिसमें एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद, ऊंची कूद, जूडो जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित होती हैं। इन प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में बालिकाएं भी हिस्सा लेती हैं, लेकिन जिले की खिलाड़ियों को क्रिकेट में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका नहीं मिल पाता।
विज्ञापन

स्कूलों, कॉलेजों में खेल के संसाधन नहीं हैं। स्कूल स्तर पर भी बालिकाओं के क्रिकेट खेल आयोजित नहीं किए जाते। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में 10-12 बालिकाएं क्रिकेट खेलने के लिए प्रतिदिन आती हैं, लेकिन जिला स्तर पर टीम न होना उनको अखरता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों का कहना है कि यदि जिले की अपनी महिला क्रिकेट टीम होती तो उन्हें न सिर्फ खेलने का तयशुदा मंच मिलता बल्कि जिला, मंडल और राज्य स्तर पर पहचान भी बनती। अन्य जिलों में महिला क्रिकेट को बढ़ावा दिया जा रहा है, लेकिन यहां अभी तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई। इससे कई प्रतिभाएं आगे बढ़ने से पहले ही रुक जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed