{"_id":"6969279c7fb73cce190d279f","slug":"the-weather-has-taken-a-turn-frost-at-night-sunshine-during-the-day-yet-there-is-no-relief-from-the-melting-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-142197-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम ने ली करवट: रात में पाला, दिन में धूप फिर भी नहीं मिल रही गलन से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम ने ली करवट: रात में पाला, दिन में धूप फिर भी नहीं मिल रही गलन से राहत
Thu, 15 Jan 2026 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Thu, 15 Jan 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
फोटो10कासगंज में रेलवे स्टेशन के बाहर ठंड में ऊनी कपड़े ओढ़कर खड़े राजस्थान के यात्री ।संवाद
कासगंज। पिछले एक पखवाड़े से पड़ रही ठंड ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बृहस्पतिवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली। रात में पाला गिरा। सुबह के समय कोहरे की दस्तक हो गई और बादलों ने डेरा डाल लिया। दोपहर में निकली धूप भी लोगों को राहत नहीं दे सकी। लोग ठंड से ठिठुरते रहे। दृश्यता कम रहने से वाहन चालक परेशान रहे।
पिछले पांच दिनों से लगातार खिली धूप के बाद अचानक बदलाव लोगों के लिए चौंकाने वाला रहा। किसान सुबह जब खेतों की ओर पहुंचे तो सफेद चादर देखने को मिली। न्यूनतम तापमान केवल 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय घना कोहरा छाने से दृश्यता अत्यंत कम हो गई। इससे वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा और उन्हें सावधानी बरतते हुए हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर वाहन चलाना पड़ा। सुबह लगभग 8 बजे हवा चलने से कोहरा धीरे-धीरे छंटने लगा, लेकिन घने बादलों के कारण सूरज की रोशनी देर से दिखाई दी।
दोपहर लगभग 1 बजे धूप निकली, लेकिन यह काफी हल्की रही और लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल पाई। दिन का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ठंडी हवाओं और कम तापमान के कारण लोग दिनभर ठिठुरते रहे।
विज्ञापन
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार शीतल हवाओं के साथ ठंड का असर अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है।