फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   The villagers of Barauna village appealed for justice.

Kasganj News: बरौना गांव के ग्रामीणों ने लगाई न्याय की गुहार

Sun, 30 Nov 2025 01:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 30 Nov 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
The villagers of Barauna village appealed for justice.
फोटो50कासगंज में कलेक्ट्रेट पर ज्ञापन देने पहुंचे ग्रामीण। संवाद - फोटो : samvad
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव बरौना में बृहस्पतिवार की शाम जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। मामले में कादरगंज चौकी इंचार्ज ने दोनों पक्षों के 37 नामजद और 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसके विरोध में बरौना गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष भी ग्रामीणों के समर्थन में पहुंच गए। ग्रामीणों ने अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। अपर जिलाधिकारी दिग्विजय प्रताप सिंह को सौंपे ज्ञापन में बरौना निवासी धर्मेंद्र सिंह व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गांव खरगपुर स्थित गाटा संख्या 3/5मि, 6/9मि, 20मि/0.098, 3/5मि और 14/0.0097 भूमि पर उनका स्वामित्व है। इस भूमि की पैमाइश कर इसे चिन्हित भी किया जा चुका है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के मेवाराम, आशाराम, मोहन और घारम सहित बरौना गांव के कुछ अन्य लोग उनकी भूमि पर जबरन कब्जा किए हुए हैं। जब उन्होंने भूमि खाली करने को कहा तो उन लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति ने खुद अपने पैर में गोली मार ली और उन पर आरोप लगा दिया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि राजस्व निरीक्षक और सिकंदरपुर वैश्य थाना प्रभारी को मौके पर भेजकर उनकी जमीन से अवैध कब्जे को हटाया जाए। प्रदर्शन के दौरान सपा जिलाध्यक्ष विक्रम यादव व अन्य पदाधिकारी ग्रामीणों का समर्थन करने पहुंचे। जिलाध्यक्ष ने वीडियो कॉल पर ग्रामीणों की बात सांसद देवेश शाक्य से भी करवाई। सांसद ने ग्रामीणों को उनकी आवाज उठाने का आश्वासन दिया। इस दौरान विक्रम यादव ने आरोप लगाया कि बरौना गांव में सत्ताधारी पार्टी के कुछ नेता भू-माफिया को संरक्षण देकर किसानों की जमीन पर कब्जा करवा रहे हैं।
विज्ञापन

यह है पूरा मामला: सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव बरौना में बृहस्पतिवार की शाम जमीन के विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले थे। फायरिंग की गई थी। इसमें 8 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। कादरगंज चौकी प्रभारी धीरज कुमार की ओर से दोनों पक्षों के 37 नामजद और 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed