फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   The officials of Kothiwal Arhatiya Committee took oath.

Kasganj News: कोठीवाल आढ़तिया कमेटी के पदाधिकारियों ने ली शपथ

Sat, 04 Apr 2026 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 04 Apr 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
The officials of Kothiwal Arhatiya Committee took oath.
ल्ला मंडी परिसर में शनिवार को कोठीवाल अढ़तिया कमेटी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह शपथ ग्रहण करते नवन
कासगंज। गल्ला मंडी परिसर में शनिवार को कोठीवाल आढ़तिया कमेटी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेश वार्ष्णेय ने की। उन्होंने कहा कि मंडी के विकास और व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए यह नई कार्यकारिणी मील का पत्थर साबित होगी। कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, महामंत्री राजेश वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष विनय माहेश्वरी, उपाध्यक्ष अमन गुप्ता, मंत्री यश सुनील वार्ष्णेय, लेखाधिकारी दीपक गुप्ता, शशांक गुप्ता और मोहित डांगरा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।शपथ ग्रहण के साथ ही मंडी सचिव शैलेंद्र सिंह ने सभी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किए और मंडी में पारदर्शिता व अनुशासन बनाए रखने में थोक व्यापारियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। समिति के संरक्षक अशोक सोलंकी और जिला महामंत्री डॉ. फारूक ने संगठन की स्थापना के संघर्ष और व्यापारिक समुदाय में आपसी सौहार्द बढ़ाने पर अपने विचार रखे। वहीं युवा जिलाध्यक्ष डॉ. विकास गुप्ता ने युवा पीढ़ी से आधुनिक सोच के साथ व्यापार को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का आह्वान किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष जितेंद्र वार्ष्णेय, गौरव गुप्ता, राजेश गुप्ता, चिराग वार्ष्णेय, संजीव गुप्ता, सुभाष अग्रवाल, मनोज अग्रवाल और विनय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर संगठन की शक्ति का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed