फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   The Navankuron Ki Sabha organization organized a poetry festival.

Kasganj News: नवांकुरों की सभा संस्था ने आयोजित किया काव्य उत्सव

Tue, 13 Jan 2026 10:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Tue, 13 Jan 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
The Navankuron Ki Sabha organization organized a poetry festival.
फोटो16सोरोंजी में आयोजित काव्य उत्सव में मौजूद कवि। संवाद
सोरोंजी। नवांकुरों की सभा संस्था की ओर से हरि की पौड़ी किनारे स्थित मां गायत्री मंदिर में काव्य उत्सव का आयोजन किया गया। मानस मर्मज्ञ रामकथा वाचक सत्यप्रकाश अबोध ने शुभारंभ किया। अध्यक्षता भाजपा नगरिया मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान ने की।कार्यक्रम के अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण है। हमें अपनी लेखनी को अपने देश, धर्म और संस्कृति के उत्थान के लिए प्रयोग करना चाहिए। संरक्षक डॉ. राजीव बरबारिया ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


कवि लव तिवारी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कवि गनेश यादव ने पढ़ा कि सत्तादल इतना याद रहे ये चक्रवर्तियों का है घर, राणा प्रताप का शौर्य अमर, है यहां पद्मिनी का जौहर। कवि अंकित बघेल ने रामजी के छंद पढ़कर माहौल राममय कर दिया। कवि आशीष दौनेरिया ने अपनी रचना भक्त केवट पढ़कर सभी को भाव विभोर किया। एटा से आए कवि डॉ. उदयवीर सिंह, अमांपुर के कवि सुधीर यादव, कवि आदित्य शर्मा, कवि शिवम अश्क, कवि हरेकृष्ण ने भी अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम का संचालन गनेश यादव'' ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मयात्रा महासंघ संरक्षक डॉ. राजीव बरबारिया , आनंद माहेश्वरी, राजेश शर्मा, सोनू भारद्वाज, रामकथा वाचक राघव चाकर रहे। मौके पर सागर, ललित मिश्रा, अनुपम परमार, हर्ष दुबे, कुलदीप पंडित, प्रज्ञेश द्विवेदी, सनी यादव, नितिन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed