फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   The meters have become smart, but when will the arrangements be made...

Kasganj News: मीटर तो स्मार्ट हो गए, पर व्यवस्थाएं कब होंगी...

Fri, 03 Apr 2026 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
The meters have become smart, but when will the arrangements be made...
फोटो04अंबिकापुरी में गली में पड़ी केबल से बचकर निकलता युवक ।संवाद
कासगंज। विद्युत निगम ने स्मार्ट मीटर तो लगाए हैं, लेकिन उसकी व्यवस्थाएं अब भी बदहाल हैं। लापरवाही के कारण स्टेट बैंक कॉलोनी में एक विद्युत पोल एक माह से टूटकर छत के सहारे टिका है। वहीं, अंबिकापुरी कॉलोनी में विद्युत केबल सड़क पर बिखरी पड़ी है।
विज्ञापन

स्टेट बैंक कॉलोनी में केके टावर के पास चार दुकानों की छत पर केबल बिखरी हुई हैं। लोगों को हर समय हादसे का डर सताता रहता है। दुकानदारों और क्षेत्र के लोगों ने विद्युत निगम से शिकायत भी की है। हालांकि, उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

अंबिकापुरी कॉलोनी में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए केबल लगाई गई थी। कर्मियों ने इसे जुगाड़ कर दीवार से बांध दिया था। भारी वजन के कारण एक माह पहले विद्युत केबल सड़क पर गिर गई थी। सड़क पर खुले में पड़ी यह केबल कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। बच्चों और बुजुर्गों को इस सड़क से निकलने में परेशानी होती है। कॉलोनी निवासी राहुल कुमार ने बताया कि बारिश में करंट फैलने की आशंका रहती है। विद्युत निगम शिकायत के बाद भी उदासीन बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्युत निगम एडवांस में बिल जमा न करने पर लोगों के कनेक्शन तो काट देता है, लेकिन व्यवस्थाओं को सुधारने पर कोई ध्यान नहीं देता हैं।
----------
हादसों के बाद जांच तक सीमित रह जाती है कार्रवाई
जिले में विद्युत निगम के कर्मियों की लापरवाही के कारण पहले कई बार बड़े हादसे हो चुके हैं, लेकिन उनसे सबक लेकर कार्रवाई के बजाय हर बार मामला जांच तक सीमित रह जाता है। यही कारण है कि निगम के कर्मियों की ओर से लापरवाही कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शहर में तमाम जगह विद्युत केबल काफी नीचे झूल रही तो कहीं विद्युत पोल टूटकर खराब हो चुके हैं, लेकिन इन पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्टेट बैंक कॉलोनी और अंबिकापुरी कॉलोनी के मामले इस लापरवाही के स्पष्ट उदाहरण हैं।
--------
लोगों की बात
-विद्युत निगम समय से पहले बिल वसूलने में सख्ती दिखाता है, तो सुविधाएं देने में लापरवाही क्यों बरती जा रही है। एक माह से सड़क पर केबल पड़ी हुईं है। ऑन लाइन शिकायत करने के बाद भी कर्मियों का इस ओर ध्यान नहीं हैं। -अभिषेक कुमार निवासी अंबिकापुरी कॉलोनी
- एक माह पूर्व पोल टूटकर दुकान की छत पर गिर गया है। इसकी शिकायत विद्युत निगम कर्मियों से की। कर्मियों ने मौके का निरीक्षण करने के बाद टूटे हुए पोल को अभी तक नहीं बदला है। -चांद मियां, दुकानदार केके टावर के पास


वर्जन
-कर्मियों को अंबिकापुरी और स्टेट बैंक कॉलोनी में भेजकर मौके का निरीक्षण कराकर टूटे पोल के स्थान पर नया पाेल लगवाया जाएगा। सड़क पर पड़ी केबल को व्यवस्थित कर उन्हें लगाया जाएगा। ताकि लोगों को परेशानी न हो। -राहुल वर्नवाल,अधिशासीे अभियंता कासगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed