फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   The groom insisted on a car as dowry, ruining the bride's wishes.

Kasganj News: दहेज में कार के लिए अड़ा दूल्हा, दुल्हन के अरमानों पर फिरा पानी

Mon, 09 Feb 2026 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। शादी के जश्न के बीच अचानक ही दूल्हे ने दहेज में कार की मांग कर दी। दुल्हन के परिजन ने समझाया, लेकिन दूल्हा कार के लिए जिद पर अड़ गया और कार की जिद के कारण दूल्हे ने वरमाला डालने से इनकार कर दिया। शादी के रस्मों के बीच मचे हंगामे से दुल्हन पक्ष हक्का-बक्का रह गया। इससे दुल्हन के अरमानों पर पानी फिर गया और उसके परिजन पूरी तरह मायूस हो गए। दहेज की शिकायत पर पुलिस ने दूल्हा व उसके पिता को अपनी हिरासत में ले लिया और पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ला में सोमवार की रात बरात आई थी। बरात के आगमन को लेकर लड़की पक्ष की ओर से शादी समारोह की तैयारी की गई। दुल्हन भी अपनी शादी के सपने संजोए बैठी हुई थी। दोनों परिवार खुशियों में सराबोर थे। वधू पक्ष का आरोप है कि दूल्हे की ओर से वरमाला के दौरान दहेज में कार की शर्त रखी गई। कहा कि दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो शादी आगे नहीं बढ़ेगी। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया और शादी की खुशियों पर पानी फिर गया। परिवार और रिश्तेदारों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन दूल्हे की जिद के सामने कोई हल नहीं निकल सका। शादी समारोह में शामिल मेहमान भी इस अप्रत्याशित घटना को देखकर हैरान रह गए। समझाने बुझाने के बाद भी जब कोई हल नहीं निकला तो दुल्हन पक्ष की ओर से पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दुल्हा व उसके पिता को अपनी हिरासत में ले लिया। इसके विवाद के बाद बराती मौके से एक के बाद एक खिसक गए। मामले में वधू की मां ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। दहेज की मांग पूरी न होने से विवाह टल गया। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि दूल्हा व उसके पिता को हिरासत में लिया है। लड़की पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed