{"_id":"6ab4177e698fd8cfea031f07","slug":"the-grand-kabaddi-showdown-kicks-off-today-at-azad-gandhi-maidan-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-154304-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: आजाद गांधी मैदान में आज से कबड्डी का महासंग्राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: आजाद गांधी मैदान में आज से कबड्डी का महासंग्राम
विज्ञापन
कासगंज। मैट पर फुर्ती, सटीक दांव-पेच और दमखम के साथ माध्यमिक विद्यालयों के खिलाड़ी बृहस्पतिवार से कबड्डी के मैदान में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आजाद गांधी इंटर कॉलेज में चार दिवसीय जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
आयोजन के शेड्यूल के अनुसार, पहले दिन बृहस्पतिवार को अंडर-14 और अंडर-17 आयु वर्ग के बालकों के बीच मुकाबले होंगे। इसके बाद 25 सितंबर को अंडर-14 व अंडर-17 की बालिकाओं के मैच कराए जाएंगे।
प्रतियोगिता के तीसरे दिन 26 सितंबर को अंडर-19 वर्ग के बालक मैदान में उतरेंगे, जबकि 27 सितंबर को अंडर-19 बालिकाओं के मुकाबलों के साथ इस चार दिवसीय प्रतियोगिता का समापन होगा।
विज्ञापन
जिला स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले और विजेता खिलाड़ियों को मंडलीय स्तर की प्रतियोगिता में खेलने का सुनहरा अवसर मिलेगा। इसके बाद मंडलीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ी राज्य स्तर तक का सफर तय कर सकेंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन
प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अलग-अलग आयु वर्गों के मुकाबले कराए जाएंगे। खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरा अवसर दिया जाएगा। - समीक्षा सिंह जादौन, जिला क्रीड़ा प्रभारी