फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   The first day of December was the coldest in 17 years.

Kasganj News: 17 साल में सबसे ठंडा रहा दिसंबर का पहला दिन

Mon, 01 Dec 2025 11:08 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। दिसंबर की शुरुआत इस बार ठिठुरन के साथ हुई। पिछले 17 सालों में दिसंबर का पहला दिन सबसे ठंडा दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। धूप में बैठकर लोग ठंड से राहत पाते देखे देखे गए।जिले में दिसंबर माह का औसत अधिकतम तापमान 25 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक रहता है। वर्ष 2009 में दिसंबर माह के पहले दिन अधिकतम पारा 24 डिग्री तथा न्यूतनम पारा 12 डिग्री रिकार्ड किया गया। इसके बाद से वर्ष 2013 तक जिले का तापमान औसत तापमान के बराबर रहा। वर्ष 2014 व 15 में पहला दिन सामान्य से अधिक गरम रहा। इन वर्षों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रिकार्ड हुआ। पिछले वर्ष अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रिकार्ड हुआ।
विज्ञापन

इस साल ठंड ने समय से पहले दस्तक दे दी है। सोमवार को अधिकतम पारा 24 डिग्री रहा। जबकि न्यूनतम पारा 9 डिग्री रिकार्ड किया गया। सुबह के समय हवा में ठंडक रही। धूप निकलने के बाद काफी संख्या में लोग पार्कों, मोहल्लों और घरों की छतों पर गर्माहट पाने के लिए धूप सेंकते नजर आए।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट हो सकती है। उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के कारण सुबह और देर शाम की सर्दी और ज्यादा बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आने वाले दिनों का पूर्वानुमान
तिथि- अधिकतम पारा-न्यूनतम पारा
2 दिसंबर-24-10
3 दिसंबर- 24-9
4 दिसंबर-23-8

रिपोर्ट मनोज माहेश्वरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed