{"_id":"6af20f1ad0e61645220b98d6","slug":"the-figure-of-govardhan-will-be-fashioned-amidst-a-rare-alignment-of-saubhagya-auspiciousness-and-trigrahi-yoga-a-three-planet-conjunction-and-an-annakoot-offering-will-be-presented-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-156875-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: सौभाग्य और त्रिग्रही योग के दुर्लभ संयोग में सजेगी गोवर्धन की आकृति, अन्नकूट का लगेगा भोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: सौभाग्य और त्रिग्रही योग के दुर्लभ संयोग में सजेगी गोवर्धन की आकृति, अन्नकूट का लगेगा भोग
विज्ञापन
फोटो22पंड़ित मुकुंद बल्लभ भट्ट। संवाद
कासगंज। आस्था और उल्लास के पर्व गोवर्धन पूजा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। घरों के आंगन में गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर पूजा की विशेष तैयारियां की गई हैं।
इस बार गोवर्धन पूजा पर धार्मिक परंपराओं के साथ बेहद खास ज्योतिषीय संयोग भी बन रहे हैं जिससे पर्व का महत्व और अधिक बढ़ गया है। मंगलवार को सौभाग्य योग और तुला राशि में सूर्य, बुध व चंद्रमा की युति से त्रिग्रही योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है।
ज्योतिषाचार्य पं. मुकुंद बल्लभ भट्ट के अनुसार, पंचांग के मुताबिक सुबह 7:29 बजे तक स्वाति नक्षत्र रहेगा जिसके बाद विशाखा नक्षत्र का प्रभाव शुरू हो जाएगा। इन शुभ योगों और नक्षत्रों का यह मेल धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
पर्व के विधान पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि गोवर्धन पूजा के दिन सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करने चाहिए। घर में गाय या बछड़ा होने पर उन्हें फूलों और मोरपंख से सजाया जाता है। इसके बाद गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर भगवान श्रीकृष्ण के साथ-साथ गाय-बछड़ों और अन्य पशुओं की पूजा की जाती है।
पूजन के दौरान भगवान गोवर्धन को दूध, दही, गंगाजल, शहद और बताशे अर्पित किए जाते हैं। इसके बाद पर्वत की परिक्रमा, भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक और आरती कर प्रसाद वितरित किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस विधि-विधान से पूजा करने पर परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है और भगवान श्रीकृष्ण की असीम कृपा प्राप्त होती है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
ये रहेंगे शुभ मुहूर्त
प्रातःकालीन मुहूर्त : सुबह 6:41 से 8:51 बजे तक
सायंकालीन मुहूर्त : दोपहर 3:23 से शाम 5:35 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त : शाम 5:30 से 5:56 बजे तक