{"_id":"69a5d531629709232f0c9af7","slug":"the-district-ranked-first-in-the-disposal-of-applications-in-the-month-of-february-kasganj-news-c-175-1-kas1001-144181-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: फरवरी माह में आवेदनों के निस्तारण में जिला प्रथम स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: फरवरी माह में आवेदनों के निस्तारण में जिला प्रथम स्थान पर
Mon, 02 Mar 2026 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। फरवरी माह में प्रदेश के ई-डिट्रिक्ट पोर्टल पर आवेदनों के निस्तारण में जिरे ने प्रथम स्थान पाया है। समयबद्ध सेवाएं प्रदान करने की प्रतिबद्धता में जिला सफल साबित हुआ है। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने पर अधिकारियों व कर्मियों को बधाई दी है।
ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अंशुल माहेश्वरी ने बताया कि कुल 23,953 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें 23,518 आवेदन निस्तारित किए गए। जिले का आवेदन पत्रों में निस्तारण प्रतिशत 98.18 प्रतिशत रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि ई डिट्रिक्ट योजना शासन की प्राथमिकता वाली योजना है। इसके माध्यम से विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र ऑनलाइन उपलब्ध कराए जाते हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियाें व कर्मियों को अच्छे कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं।