फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   The daughter was performing the warden's duties.

Kasganj News: वार्डन की जगह बेटी कर रही थी ड्यूटी

Thu, 30 Jul 2026 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
The daughter was performing the warden's duties.
फोटो45सिढ़पुरा में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्रा की मौत के मामले में जानकारी करतीं
सिढ़पुरा (कासगंज)। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के छात्रावास में छात्रा का शव मिलने के मामले में बड़ी लापरवाही सामने आई है। जांच में पता चला है कि घटना के समय वार्डन छात्रावास में मौजूद नहीं थी। वार्डन की जगह उसकी बेटी अवैध रूप से ड्यूटी कर रही थी। इस बड़े खुलासे के बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को वार्डन के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन

अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव सिद्धपुर निवासी निर्दोष मिश्रा की बेटी अनन्या (16) कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में रहकर पढ़ाई करती थी और तीन अन्य छात्राओं के साथ छात्रावास के कमरा नंबर 14 में रहती थी। वह कस्तूरबा विद्यालय के पास स्थित पीआर इंटर कॉलेज में 10वीं कक्षा की छात्रा थी।
विज्ञापन

बुधवार सुबह अन्य छात्राएं काॅलेज चली गईं, लेकिन अनन्या नहीं पहुंची। कॉलेज नहीं पहुंचने पर उसकी तलाश की गई। इस दौरान उसका शव छात्रावास के कमरे में फंदे के सहारे लटका मिला। छात्रा की मौत की खबर से विद्यालय में खलबली मच गई। एसडीएम पटियाली आतीश कुमार, सीओ अमित कुमार, नायब तहसीलदार रोहित सक्सेना और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने विद्यालय स्टॉफ और छात्राओं से पूछताछ की। इस बीच घटनास्थल से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष प्रदीप मलिक ने बताया कि मामले में अब तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग (फांसी लगने से मौत) आया है।

कागजों में किसी और का था चार्ज
जांच के दौरान पता चला कि छात्रावास की वार्डन राधा सक्सेना छुट्टी पर थीं। उनकी जगह कागजों में वार्डन का चार्ज सुनीता के पास था, लेकिन छात्रावास में असल ड्यूटी वार्डन राधा सक्सेना की बेटी मढ़ी सक्सेना कर रही थी। खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वार्डन पर विभागीय कार्रवाई के लिए बीएसए को संस्तुति की गई है।

बॉक्स
हैंडराइटिंग के मिलान के लिए लिए गए नमूने
छात्रा के परिजनों के साथ फाॅरेंसिक टीम बृहस्पतिवार को विद्यालय के छात्रावास पहुंची। इस दौरान परिजनों की मौजूदगी में फॉरेंसिक टीम ने कमरे में मौजूद छात्रा की नोटबुक समेत अन्य कॉपियों को नमूने के तौर पर कब्जे में लिया, ताकि घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट से छात्रा की हैंडराइटिंग का मिलान किया जा सके।

राज्य महिला आयोग की सदस्य और एसपी पहुंचे
कस्तूरबा विद्यालय में छात्रावास के कमरे में छात्रा का शव मिलने पर बुधवार रात राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ और पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओपी सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने विद्यालय के स्टॉफ और छात्राओं से घटना के बारे में जानकारी ली। राज्य महिला आयोग की सदस्य ने छात्राओं से वार्ता कर विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी पूछताछ की।


पढ़ाई और खेलकूद में अव्वल थी अनन्या
पीआर इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य जयवंती शुक्ला और छात्रा के क्लास टीचर सुरजीत ने बताया कि अनन्या पढ़ाई-लिखाई और खेलकूद में काफी अच्छी थी। उसने 9वीं कक्षा में चारों सेक्शन में टॉप किया था। इसके अलावा निबंध प्रतियोगिता और कबड्डी प्रतियोगिता में भी शील्ड जीती थी। बीते 9 जुलाई को ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उसे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed