फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   The color of joy spread with Abir-Gulal

Kasganj News: अबीर-गुलाल के साथ बिखरा उल्लास का रंग

Thu, 05 Mar 2026 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Thu, 05 Mar 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
The color of joy spread with Abir-Gulal
फोटो 21 मोहल्ला मंडी धर्मदास में आखत डालते मोहल्ले के लोग। संवाद
मैनपुरी। जनपदभर में रंगों का त्योहार होली बुधवार को पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। हर तरफ अबीर-गुलाल की खुशबू के साथ खुशियां बिखरीं। लोगों ने रंगों में सरोबार होकर जमकर मस्ती की। चिन्हित स्थानों पर होलिका दहन के बाद लोगों ने सामूहिक आखत डाली। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। कुछ स्थानों पर बृहस्पतिवार को भी रंग खेला गया।जिले में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। मंगलवार की रात और बुधवार की सुबह बैंड-बाजे के साथ होलिका दहन किया गया। इसके बाद शहर से लेकर गांव तक बुजुर्गों की अगुवाई में लोगों ने आखत डाली। इस दौरान लोगों ने देवी-देवताओं और भक्त प्रहलाद के जयकारे लगाए। इसके बाद एक-दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिलकर होली की बधाई दी, बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। बुधवार को दिनभर लोग रंगों से सराबोर होकर झूमते रहे। कई स्थानों पर होली को धूमधाम से मनाने के लिए युवाओं ने गाजे-बाजे का इंतजाम किया। उड़ते अबीर-गुलाल के बीच युवाओं ने फिल्मी गीतों पर जमकर डांस किया। हुरियारों की टोलियां दिनभर सड़कों पर घूमती रहीं। वहीं, महिलाओं ने घर-घर परिवार के साथ होली खेली। होली को लेकर बच्चे खासे उत्साहित नजर आए। बच्चों ने पिचकारियों से रंग बरसाया।जिले के करीब 2300 स्थानों पर होलिका दहन के बाद बुधवार को लोगों ने सामूहिक रूप से आखत डाली। हर ओर रंगोत्सव की धूम देखते ही बन रही थी। ग्रामीण क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को भी रंगों का उत्सव मनाया गया। सुरक्षा के लिए जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती रही। बृहस्पतिवार को पुलिसकर्मियों ने भी होली के रंग में रंगी नजर आई। पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने अधीनस्थों के साथ जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया और होली की बधाई दी। इस दौरान एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह, एसपी ग्रामीण राहुल मिठास, सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह सहित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं, जिले के सभी थानों में भी होली का उत्साह देखा गया।

फोटो 21 मोहल्ला मंडी धर्मदास में आखत डालते मोहल्ले के लोग। संवाद

फोटो 21 मोहल्ला मंडी धर्मदास में आखत डालते मोहल्ले के लोग। संवाद

फोटो 21 मोहल्ला मंडी धर्मदास में आखत डालते मोहल्ले के लोग। संवाद

फोटो 21 मोहल्ला मंडी धर्मदास में आखत डालते मोहल्ले के लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed