फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   The chant of Har Har Mahadev resonated in the pilgrimage town.

Kasganj News: तीर्थनगरी में गूंज रहा हर-हर महादेव का जयकारा

Fri, 13 Feb 2026 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Fri, 13 Feb 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
The chant of Har Har Mahadev resonated in the pilgrimage town.
फोटो10महाकाल की कांवड़ लेकर जाते मुरैना के कांवड़ियों की टोली। संवाद - फोटो : 1
सोरोंजी। महाशिवरात्रि पर महादेव की कृपा पाने के लिए कांवड़ियों की साधना अनवरत जारी है। लहरा घाट से सजी कांवड़ों में गंगाजल लाकर कांवड़िये रात दिन टोलियों के साथ अपने गंतव्य की ओर बढ़ते चले जा रहे हैं। पैरों में बंधे घुंघरू और आकर्षक सजी कांवड़ में बंधी घंटियों की मधुर रुनझुन और मुख से हर-हर महादेव और भोला तेरी बम के जयकारे लगाते हुए कांवड़िये वातावरण को शिवमय बना रहे हैं।लहरा घाट पर कांवड़िये ट्रैक्टर-ट्रॉली, लोडर वाहनों, बाइक, कार, जीप, टेंपो, ई-रिक्शा आदि वाहनों के अलावा पैदल जत्थों के रूप में बड़ी संख्या में लहरा घाट पहुंच रहे हैं। तीर्थनगरी पहुंचकर कांवड़िये यहां सजे कांवड़ बाजार से कांवड़, सजाने का सामान, गंगाजली आदि की खरीदारी कर रहे हैं। तीर्थनगरी से राजमार्ग पर कांवड़ियों के लिए अलग लेन बनाई गई है, कासगंज गेट तिराहे पर बार बार ट्रैफिक रोककर कांवड़ियों को निकलने का सुरक्षित रास्ता प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन

कांवड़ मेले के इंतजाम परखने पहुंचे डीएम
: जिलाधिकारी प्रणय सिंह शुक्रवार शाम के समय तीर्थनगरी सोरोंजी व लहरा गंगाघाट पर महाशिवरात्रि कांवड़ मेले की व्यवस्थाएं देखने पहुंचे। उन्होंने गंगाघाट सहित कांवड़ मार्गों पर भी भ्रमण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मेेले के दौरान अलर्ट पर रहें। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed