फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   The Alam procession was taken out amidst grief and sorrow, while cries of "Ya Hussain" rang out loud.

Kasganj News: रंजो गम के साथ निकाला गया अलम का जुलूस, या हुसैन की सदाएं होती रहीं बुलंद

Thu, 25 Jun 2026 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Thu, 25 Jun 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
The Alam procession was taken out amidst grief and sorrow, while cries of "Ya Hussain" rang out loud.
फोटो 26 - कस्बा सहावर में निकाले गए अलम के जुलूस में बड़ी संख्या में उमड़े अकीदतमंद। स्रोत : सं
सहावर। कस्बा में मुहर्रम की नौवीं तारीख पर रंजो गम के माहौल में अलम का जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। या हुसैन, या अली की सदाएं बुलंद कर शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई। विभिन्न मार्गों से होकर जुलूस इमामबाड़ा पहुंचा। जहां लंगर का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

अलम का जुलूस मोहल्ला काजी, इमामबाड़ा से निकलकर मोहल्ला अंसारियान, कटरा बाजार, बड़ा बाजार, मोहल्ला मनिहारियान, मोहल्ला झंडा, मोहल्ला मुगल, चौक बुलंद, सोरों रोड और मोहल्ला कुरैशियान होते हुए वापस इमामबाड़ा पहुंचकर संपन्न हुआ। अलम-ए-मुबारक का जुलूस के दौरान मातम पुरसी के दृश्य देखने को मिले। बड़ी तादाद में मुस्लिम समाज के लोगों ने लंगर में पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए क्राइम इंस्पेक्टर मनोज शर्मा, एसआई बलवीर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। जुलूस के मार्ग पर विशेष निगरानी रखी गई। इस मौके पर मुशीर अहमद, कय्यूम खां, मुराद खां, आसिफ अली, राजा शानू, चमन, शहजाद, नफीस खां, शाजेब, मुकीम, इसरार, रहीस अहमद और नोशाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed