{"_id":"6a19d0c7dbfcd4c9600e2256","slug":"the-agriculture-department-raided-the-shops-of-25-seed-sellers-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-148420-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: कृषि विभाग ने 25 बीज विक्रेताओं की दुकानों पर मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: कृषि विभाग ने 25 बीज विक्रेताओं की दुकानों पर मारा छापा
विज्ञापन
फोटो25सदर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते किसान यूनियन कार्यकर्ता। स्रोत:संगठन
कासगंज। धान की फसल के सीजन को देखते हुए कृषि विभाग सक्रिय हो गया है। किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उप कृषि निदेशक महेंद्र सिंह ने शुक्रवार को जनपद में औचक निरीक्षण अभियान चलाया।
कृषि विभाग की इस कार्रवाई से बीज विक्रेताओं में खलबली मच गई। उन्होंने सोरोंजी, सहावर, मोहनपुर और अमांपुर क्षेत्र में कुल 25 बीज विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान बीजों की उपलब्धता, गुणवत्ता, पैकिंग, रेट सूची और लाइसेंस से संबंधित दस्तावेज की गहन जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान धान के बीज के नौ सैंपल भी लिए गए। इन सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। सैंपलों की रिपोर्ट आने के बाद अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
किसानों को जागरूक किया
निरीक्षण के दौरान उप कृषि निदेशक ने मौके पर मौजूद किसानों और दुकानदारों को जागरूक किया। उन्होंने किसानों को हमेशा प्रमाणित स्रोत से ही बीज खरीदने को कहा। विभाग द्वारा समय-समय पर इस तरह के निरीक्षण किए जाते रहेंगे ताकि बीज बाजार में पारदर्शिता बनी रहे।