फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Teenager's body exhumed on court order

Kasganj News: अदालत के आदेश पर कब्र से निकाला गया किशोरी का शव

Sun, 19 Jul 2026 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Teenager's body exhumed on court order
फोटो 31 - ढोलना क्षेत्र गांव में किशोरी का शव कब्र से ​निकलवाने कार्यवाही कराते तहसीलदार बलवंत
कासगंज। जिले के ढोलना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में करीब एक महीने पहले दफनाई गई 17 साल की एक किशोरी का शव रविवार को अदालत के आदेश पर कब्र से बाहर निकाला गया। तहसीलदार की देखरेख में पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में किशोरी के सगे मामा ने अपनी ही बहन और बहनोई पर अपनी भांजी की हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।
विज्ञापन

दरअसल, एटा जिले के मिरहची थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के मामा ने अदालत में एक प्रार्थना पत्र दिया था। उनका बताया कि उनकी बहन की शादी ढोलना थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक से हुई थी। उनके नाबालिग बेटे और उनकी भांजी के बीच प्रेम संबंध हो गए थे। आरोप के अनुसार, इसी बात से गुस्सा होकर बहन और बहनोई ने पहले तो उनके बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवा दी।
विज्ञापन

इस कारण उसे बाल सुधार गृह भिजवा दिया और फिर वे अपनी बेटी (भांजी) के साथ भी लगातार मारपीट करने लगे। मामा का आरोप है कि 14 जून की सुबह उनकी बहन और बहनोई ने मिलकर भांजी की हत्या कर दी और गुपचुप तरीके से शव को जमीन में दफना दिया। जब उन्हें इस बात की जानकारी हुई, तो उन्होंने न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद अदालत ने शव को कब्र से निकालकर उसकी जांच कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत के इसी आदेश पर रविवार की सुबह 11 बजे सदर तहसीलदार बलवंत उपाध्याय की निगरानी में ढोलना थाना पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। तहसीलदार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।
---------------------------------------

मां बोली बीमारी से हुई थी बेटी की मौत
पोस्टमार्टम गृह पर पहुंची मृतका की मां ने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी को उनका सगा भतीजा 6- 7 माह पहले अगवा करके कहीं ले गया था। मामले में उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी को गुजरात से बरामद किया था। एक माह पूर्व उनकी बेटी की तबियत खराब हो गई थी। उसका उपचार अथैया व नदरई में निजी चिकित्सक के यहां कराया था। इसके बाद 14 जून को बीमारी से उसकी मौत हो गई। उनके पांच बच्चों में मृतका सबसे बड़ी थी।
-------------
न्यायालय के आदेश पर शव को कब्र से बाहर निकलवाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।- आंचल चौहान, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed