{"_id":"6a075c20870f7b3c7e04cca2","slug":"teenager-injured-in-tractor-collision-dies-during-treatment-kasganj-news-c-175-1-agr1054-147709-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: ट्रैक्टर की टक्कर से घायल किशोर की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: ट्रैक्टर की टक्कर से घायल किशोर की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
फोटो14कासगंज में पोस्टमार्टम गृह पर मृतक मुकेश के बारे जानकारी देते परिजन ।संवाद
कासगंज। सहावर के गांव गुड़गुड़ी के पास बृहस्पतिवार की शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार किशोर की उपचार के दौरान अलीगढ़ में मौत हो गई। वहीं दूसरे किशोर का उपचार चल रहा है। सड़क हादसे में दूसरे बाइक पर सवार पूर्व सैनिक की बृहस्पतिवार को ही माैत हो गई थी। हादसा जाहरवीर मंदिर के पास हुआ था।
सहावर-गोराह मार्ग पर गांव गुड़गुड़ी के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। हादसे में देर रात पूर्व सैनिक पूर्व सैनिक भूप सिंह (55) निवासी नगला वन थाना सहावर की मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार मुकेश (16) निवासी होडलपुर थाना सोरों की उपचार के दौरान अलीगढ़ में देर रात मौत हुई। उसके साथी राजा (16) पुत्र पप्पू का उपचार चल रहा है।
मुकेश की मौत के बाद परिजन शव को लेकर पहुंचे और उसकी मौत की सूचना उन्होंने पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।