फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Taps in every house, yet drinking water is being sold in bottles

Kasganj News: घर-घर नल, फिर भी बोतल में बिक रहा पेयजल

Thu, 15 Jan 2026 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Thu, 15 Jan 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Taps in every house, yet drinking water is being sold in bottles
फोटो05कासगंज में एक आरओ एक प्लांट पर रखे पानी के कैंपर । संवाद
कासगंज। शहर में भले ही घर-घर नल से पेयजल पहुंचाने के दावे किए जा रहे हों। 10 हजार पेयजल कनेक्शन दिए गए हों, लेकिन लोगों का भरोसा आरओ और बोतलबंद पानी पर बढ़ता जा रहा है। शहर में 20 से अधिक रिवर्स ऑस्मोसिस (आरओ) प्लांट संचालित हो रहे हैं। शादी-समारोह से लेकर रोजमर्रा की जरूरतों तक, शुद्ध पानी के नाम पर लोग नल के बजाय प्लांट के पानी को प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन


नगर पालिका क्षेत्र की आबादी एक लाख से अधिक हैं। जल निगम की ओर से शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए 10 हजार कनेक्शन दिए गए हैं। इसके लिए 600 रुपये प्रतिवर्ष लोग जलकर के रूप में जमा करते हैं। नगर पालिका की ओर से पेयजल आपूर्ति दिए जाने के बाद भी लोग पीने के लिए आरओ पानी खरीद रहे हैं। शहर में 20 से अधिक आरओ प्लांट संचालित हैं। सर्दी के दिनों में इन प्लांट से 2 हजार से अधिक पानी के कैंपर की रोजाना बिक्री होती है। प्रत्येक प्लांट से 100 से 120 तक आरओ पानी के कैंपर बिकते हैं। गर्मी के दिनों में इनकी संख्या बढ़कर 220 से 250 तक पहुंच जाती है। इसके अलावा तमाम लोगों ने घरों में आरओ लगवा रहे हैं। पिछले तीन साल में शहर में आरओ की मांग 30 से 35 प्रतिशत तक बढ़ गई है। गर्मी के मौसम 60 से 70 आरओ मशीन प्रतिमाह बिकती हैं। इसके पीछे की मुख्य वजह दूषित पानी की सप्लाई को माना जा रहा है। शहर में कई जगह पाइप लाइन में लीकेज बनी रहती है। इससे घरों को आपूर्ति किए जाने वाले पानी में गंदगी और बदबू की समस्या आमतौर पर रहती है। ऐसे में लोग स्वच्छ पेयजल के लिए आरओ पानी पर निर्भर होते जा रहे हैं।
विज्ञापन

जल निगम के जेई विनीत कुमार ने बताया कि घरों में आपूर्ति किए जाने वाले पेयजल की निरंतर जांच की जाती है। बीते दिनों शहर के अलग-अलग स्थान से पानी के 31 सैंपल लिए गए हैं। इनको जांच के लिए लैब भेजा गया है। इसके अलावा जहां से भी दूषित पानी की शिकायत मिलती है तो उसे दूर कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed