फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Talks between the municipal administration and sanitation workers have failed.

Kasganj News: नगर पालिका प्रशासन और सफाई कर्मियों के बीच वार्ता विफल

Wed, 21 Jan 2026 01:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Wed, 21 Jan 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Talks between the municipal administration and sanitation workers have failed.
फोटो23नदरई गेट बाजार में सड़क पर फैली गंदगी के बीच से होकर गुजरते लोग । संवाद - फोटो : बुलेट से पटाखे बजाने पर 52 हजार का चालान
कासगंज। नगर पालिका प्रशासन और सफाई कर्मियों के बीच मंगलवार को हुई वार्ता विफल हो गई। सफाई कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल के कारण शहर से कूड़ा नहीं उठ सका। इससे हालात और बिगड़ गए। शहर के विभिन्न इलाकों में सड़कों पर कूड़े और गंदगी के ढेर लगे हैं। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष सोनू भंडारी के नेतृत्व में सफाई कर्मी हड़ताल करके सोमवार को गांधी मूर्ति पर धरने पर बैठ गए थे। सफाई कार्य ठप होने से शहर में जगह-जगह गंदगी फैल गई थी। नदरई गेट बाजार, सर्कुलर रोड, बड्डू नगर, सहावर गेट, सोरों गेट सहित अन्य स्थानों पर सड़क पर कूड़ा बिखरा रहा था।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन ने मंगलवार को सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारियों को वार्ता के लिए बुलाया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सोनू भंडारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने चेयरमैन मीना माहेश्वरी और एसडीएम एवं प्रभारी अधिशासी अधिकारी एसएन त्रिपाठी के समक्ष कई मांगें रखीं। इनमें संविदा कर्मियों के बकाया डीए की किस्त और एरियर का भुगतान, आउटसोर्स कर्मियों का दो माह का वेतन, सफाई कर्मियों का बकाया ईपीएफ तथा डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन कार्य से हटाए गए 100 कर्मियों में से 50 को ठेके पर रखने की मांग शामिल रही। जिलाध्यक्ष ने बताया कि नगर पालिका प्रशासन की ओर से 15 से 20 दिन में वर्दी उपलब्ध कराने और 10 दिन के भीतर एरियर भुगतान का आश्वासन दिया गया। हालांकि, प्रभारी एकाउंटेंट के अवकाश पर होने के कारण बकाया भुगतान को लेकर संशय बना रहा। ईओ एसएन त्रिपाठी ने बताया कि सफाई कर्मियों का बकाया वेतन दो दिन के भीतर उनके खातों में भेज दिया जाएगा तथा संविदा कर्मियों के डीए की किस्त और एरियर का भुगतान एक माह में कर दिया जाएगा। अन्य मांगों पर भी सहमति बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल, सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चली वार्ता किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी। इसके बाद सफाई कर्मियों ने हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया। इस दौरान श्याम बाबू चंचल, मुकेश वाल्मीकी, राजकपूर वाल्मीकी, राम खिलाड़ी, शील प्रिय विद्यार्थी, मुकेश कुमार, तरुण प्रसाद, अशोक कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
-------
लोगों की बात:
-सफाई कर्मियों को मानदेय नहीं मिला है, इसलिए उन्होंने हड़ताल कर दी। इससे सड़कों पर जगह-जगह कूड़ा बिखरा पड़ा है। गंदगी के बीच से निकलने में बच्चों, बुजुर्गों और आम लोगों को परेशानी हो रही है। - मोहम्मद अकरम, निवासी बड्डू नगर
-सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण दो दिनों से कूड़ा नहीं उठ रहा है। इससे शहर में गंदगी के ढेर लग गए हैं। नगर पालिका प्रशासन को जल्द वार्ता कर समस्या का समाधान करना चाहिए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। - तरुण वार्ष्णेय, निवासी नदरई गेट

-------------
वर्जन
स्थायी और संविदा कर्मियों का वेतन भुगतान एक तारीख को ही कर दिया गया। आउटसोर्सिंग कर्मियों का वेतन ठेकेदार बदलने के कारण बकाया है। इसके भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्थायी और संविदा कर्मी शहर में सफाई का काम कर रहे हैं। कल से आउटसोर्सिंग कर्मी भी काम पर वापस लौट आएंगे। -मीना माहेश्वरी, चेयरमैन, नगर पालिका कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed