फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Swine flu testing begins at the district hospital; five samples collected.

Kasganj News: जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू की जांच शुरू, पांच सैंपल लिए

Tue, 08 Sep 2026 11:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Swine flu testing begins at the district hospital; five samples collected.
फोटो42जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू की जांच करते स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत: स्वास्थ्य विभाग
कासगंज। जिला अस्पताल में मंगलवार से स्वाइन फ्लू की जांच शुरू हो गई है। बीमारी के लक्षण वाले पांच संदिग्ध मरीजों की रैपिड एंटीजन कार्ड टेस्ट से जांच की गई। हालांकि, किसी में भी इसकी पुष्टि नहीं हुई। अगर किसी मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उसके सैंपल को आरटीपीसीआर जांच के लिए अलीगढ़ लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन

बीते दिनों अलीगढ़ में कासगंज के दो मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद जिले का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। बढ़ते संक्रमण के खतरे को भांपते हुए जिला अस्पताल में बचाव के लिए वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है। फ्रंटलाइन वर्करों और गंभीर मरीजों को स्वाइन फ्लू की वैक्सीन लगाई जा रही है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया कि अब जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू की जांच भी शुरु कर दी गई है। पहले दिन मंगलवार को जिला अस्पताल में बीमार के लक्षण वाले पांच संदिग्ध मरीजों के रैपिड एंटीजन कार्ड से सैंपल लिए गए। हालांकि, जांच में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आने पर विभाग ने राहत की सांस ली। जिले में आरटीपीसीआर जांच की सुविधा नहीं है इसलिए सैंपल लेकर अलीगढ़ भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------

बीमारों में संक्रमण की आशंका अधिक
चिकित्सकों के मुताबिक, अस्थमा, डायलिसिस, उच्च रक्तचाप और शुगर से पीड़ित मरीजों के अलावा गंभीर रोगों से ग्रस्त लोगों में संक्रमण का खतरा सबसे ज्यादा होता है। जरा सी लापरवाही स्वास्थ्य संबंधी बड़ी जटिलताओं को बुलावा दे सकती है। संक्रमण की रोकथाम के लिए विभाग ने निगरानी और बचाव संबंधी गतिविधियां तेज कर दी हैं। बुखार, खांसी, गले में खराश या सांस लेने में दिक्कत महसूस होते ही तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लें।
-----------------------
इन्हें विशेष सावधानी की जरूरत
-अस्थमा से पीड़ित मरीज
-डायलिसिस कराने वाले मरीज
-बीपी के मरीज
-शुगर से पीड़ित लोग
-फ्रंटलाइन वर्कर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed