फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Sub-inspector posted at Dholna police station dies

Kasganj News: ढोलना थाने में तैनात उपनिरीक्षक की मौत

Sat, 17 Jan 2026 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 17 Jan 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Sub-inspector posted at Dholna police station dies
फोटो35मृतक उपनिरीक्षक टीकम सिंह का फाइल फोटो।
कासगंज। ढोलना थाना में तैनात उपनिरीक्षक टीकम सिंह की शुक्रवार को आगरा के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह बीती 24 दिसंबर को ड्यूटी पूरी करके घर लौट रहे थे, रास्ते में उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। तब से उनका उपचार चल रहा था। उनके निधन की सूचना से पुलिस महकमे में शोक छा गया।
विज्ञापन

आगरा जिले के थाना कागारौल में गोहर्रा कला निवासी टीकम सिंह पुत्र गोरह सिंह उप निरीक्षक के पद पर ढोलना थाने में तैनात थे। उनकी ड्यूटी मथुरा में ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर की सुरक्षा में लगाई गई थी। वह 24 दिसंबर को ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे थे, रास्ते में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। अस्वस्थ महसूस होने पर परिजन उन्हें तत्काल सिटी हॉस्पिटल मथुरा लेकर पहुंचे। जहां से हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने उन्हें नोएडा रेफर कर दिया था।
विज्ञापन

नोएडा में भी सुधार न होने पर परिजन उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा ले आए थे। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार को उनकी मृत्यु हो गई। उनके निधन की सूचना से परिवार समेत पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह 1986 से पुलिस सेवा में थे। सीओ सदर आंचल चौहान ने बताया कि ढोलना थाने में तैनात उपनिरीक्षक टीकम सिंह की ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई। उनका अस्पताल में उपचार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed