{"_id":"69d546c500b8648b4308d7f7","slug":"students-interest-increased-in-the-pay-polytechnic-chalo-campaign-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-145844-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: पॉलिटेक्निक चलो अभियान में बढ़ी छात्रों की रुचि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: पॉलिटेक्निक चलो अभियान में बढ़ी छात्रों की रुचि
विज्ञापन
फोटो12सोरोंजी में बना राजकीय पॉलीटेक्निक ।संवाद
कासगंज। जिले में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ''पॉलिटेक्निक चलो अभियान'' चलाया जा रहा है। इस अभियान को विद्यार्थियों का अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। गठित टीमें विद्यालयों में पहुंचकर छात्रों को तकनीकी पाठ्यक्रमों और रोजगार के अवसरों की जानकारी दे रही हैं।
तकनीकी शिक्षा के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने का यह अभियान अब असर दिखा रहा है। टीमें छात्रों से सीधे संवाद कर उन्हें पॉलिटेक्निक पाठ्यक्रमों का महत्व बता रही हैं। अब तक करीब 1000 विद्यार्थियों ने पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए पंजीकरण करा लिया है।
राजकीय पॉलिटेक्निक सोरों के प्रधानाचार्य राजन सिंह ने बताया कि सत्र 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अधिक से अधिक विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
पॉलिटेक्निक संस्थानों में इंजीनियरिंग और फार्मा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 30 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। प्रवेश परीक्षाएं 15 मई से 22 मई के बीच आयोजित होंगी। चयन प्रवेश परीक्षा या मेरिट के आधार पर होगा।
-- -- -- -- -- -
सीटों की उपलब्धता और आवेदन प्रक्रिया
जिले के राजकीय पॉलिटेक्निक में आर्किटेक्चर, मैकेनिकल और सिविल शाखाओं में कुल 192 सीटें हैं। एमएमआईटी में इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स शाखाओं में 198 सीटें निर्धारित हैं। इसके अतिरिक्त, पांच फार्मा संस्थानों में लगभग 300 सीटें उपलब्ध हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।