फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Student living at maternal grandparents' home commits suicide by hanging himself

Kasganj News: ननिहाल में रह रहे छात्र ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 07 Aug 2026 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Student living at maternal grandparents' home commits suicide by hanging himself
फोटो10कासगंज में पोस्टमार्टम गृह पर मृतक छात्र हिमांशु के बारे में जानकारी देते उसके नाना प्र
ढोलना। थाना क्षेत्र के गांव नगला नारायन में ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रहे एक आठवीं के छात्र का शव घर की दूसरी मंजिल के कमरे में फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। दिल्ली से मां के गांव पहुंचने के बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतरवाया।
विज्ञापन

एटा के थाना जैथरा अंतर्गत गांव परौली निवासी 13 वर्षीय हिमांशु पुत्र शीलेंद्र पाल पिछले तीन महीनों से अपने नाना प्रेम सिंह के घर ढोलना के गांव नगला नारायन में रहकर पढ़ाई कर रहा था। वह यहां राणा इंटर कॉलेज में कक्षा 8 का छात्र था।
विज्ञापन

नाना प्रेम सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह हिमांशु स्कूल गया था। दोपहर को लौटते वक्त वह बारिश में भीग गया था, जिसके बाद उसने कपड़े बदलकर खाना खाया और पढ़ाई करने के लिए दूसरी मंजिल पर बने कमरे में चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम करीब 7 बजे जब उनके नाती शिवा ने कमरे में उसका शव फंदे पर लटका देखा, तो उसकी चीख निकल गई। शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। नाना ने घटना की सूचना उसकी मां जावित्री को दी, जो दिल्ली से तुरंत गांव के लिए रवाना हुईं।
मां के पहुंचने के बाद ही पुलिस कर्मियों ने बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतरवाया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलित किए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मौत के कारणों की पुष्टि के लिए परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।
---------------------


मां बोली- मेरे आने बाद ही शव को उतारना
नाना प्रेम सिंह के मुताबिक, हिमांशु दोपहर को स्कूल से बारिश में भीगते हुए घर आया था। खाना खाने के बाद वह पढ़ाई की बात कहकर ऊपर के कमरे में गया था। किसी को इस बात का अंदेशा नहीं था कि कुछ ही घंटों में यह दुखद घटना घट जाएगी। मां के दिल्ली से आने के बाद ही दरवाजा खोला गया।

------------
जिस तारीख को पिता की हुई थी मौत, ठीक 3 साल बाद बेटे ने भी दुनिया छोड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी

कासगंज। यह महज संयोग है या फिर नियति का खेल...। 6 अगस्त 2023 को जिस तारीख ने जावित्री देवी से उनके पति छीना था, ठीक तीन साल बाद उसी तारीख पर उनके बेटे ने भी दुनिया छोड़ दी। इस मर्मस्पर्शी घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है और पुराने जख्म हरे कर दिए हैं।
ढोलना क्षेत्र के गांव नगला नारायन में ननिहाल में रह रहे 13 वर्षीय हिमांशु ने बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान दे दी। उसके पिता शीलेंद्र पाल की मौत 6 अगस्त 2023 को हृदयाघात से हुई थी। पति के निधन के बाद मां जावित्री देवी ने दिल्ली में रहकर बच्चों की परवरिश की थी और पढ़ाई के लिए हिमांशु को तीन महीने पहले अपने मायके छोड़ा था।


उन्हें क्या पता था कि 6 अगस्त की तारीख एक बार फिर उनकी पूरी दुनिया उजाड़ देगी। पिता के बाद अब बड़े बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां बेसुध हो गई हैं। बहन मुस्कान (11) और छोटे भाई ऋषि (9) का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हृदयविदारक संयोग ने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed