{"_id":"64dcb8af960e0a913a08d709","slug":"student-drowned-after-going-deep-in-canal-while-bathing-in-kasganj-2023-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: दोस्तों के साथ नहर में नहाते समय डूब गया छात्र, ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रहा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: दोस्तों के साथ नहर में नहाते समय डूब गया छात्र, ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रहा था
Wed, 16 Aug 2023 05:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 16 Aug 2023 05:23 PM IST
सार
कासगंज में दोस्तों के साथ नहर में नहाते समय एक छात्र डूब गया। वह ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। घरवालों को जानकारी मिली तो घर में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
kasganj news: मोहित की फाइल फोटो, नहर में तलाश करते गोताखोर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कासगंज में मंगलवार को नहर में नहाते समय छात्र गहराई में जाने से डूब गया। घरवालों को पता चला तो रोते बिलखते पहुंचे। खबर फैली तो लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से छात्र की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
मामला कोतवाली क्षेत्र के छावनी ढोलना गांव का है। यहां अलीगढ़ के इगलास कोतवाली क्षेत्र निवासी योगेश का 15 वर्षीय बेटा मोहित करीब 10 साल से छावनी ढोलना गांव में अपनी ननिहाल में रह रहा था। वह श्रीमती सोमवती देवी इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Firozabad News: दबंगों के डर से घर छोड़ने को मजबूर परिवार, लगाया 'मकान बिकाऊ है' का पोस्टर
विज्ञापन
मंगलवार को वह स्कूल में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए गया था। यहां से लौटने के बाद अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए नहर पर चला गया। सभी दोस्त नहर में नहा रहे थे। इसी बीच मोहित डूबने लगा। वह मदद के लिए चीखा। दोस्तों ने सुना तो उन्होंने मदद के लिए शोर मचाया।
यह भी पढ़ेंः- Agra News: भाजपा नेता को बाइक सवार हमलावरों ने घर के सामने मारी गोली, दिनदहाड़े हुई वारदात से लोगों में दहशत
आसपास मौजूद लोग भागकर पहुंचे। तैराकी जानने वाले लोगों ने उसे बचाने के लिए छलांग लगा दी। काफी ढूंढने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। छात्र के नहर में डूबने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके जानकारी ली।
यह भी पढ़ेंः- Agra News: बाइक से झंडा लेकर तहसील जा रहे सिपाहियों की बाइक फिसली, एक सिपाही गंभीर रूप से घायल
सूचना पर परिजन भी रोते बिलखते पहुंचे। देर रात तक छात्र का पता नहीं चला तो बुधवार को फिर से उसकी तलाश शुरू की गई। पीएसी के गोताखोर उसकी तलाश कर रहे हैं। कोतवाल हरभान सिंह गौतम ने बताया कि छात्र अपने दोस्तों के साथ नहर में नहा रहा था। इसी समय डूब गया है। उसकी तलाश की जा रही है।