{"_id":"6a46a793f2cd8302d70b722e","slug":"strongmen-occupy-land-belonging-to-dalit-farmers-holding-land-leases-amanpur-mla-writes-to-the-dm-kasganj-news-c-175-1-kas1001-150092-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: दलित पट्टाधारक किसानों की भूमि पर दबंगों का कब्जा, अमांपुर विधायक ने डीएम को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: दलित पट्टाधारक किसानों की भूमि पर दबंगों का कब्जा, अमांपुर विधायक ने डीएम को लिखा पत्र
Thu, 02 Jul 2026 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम उढ़ेर पुख्ता सहित कई गांवों के दलित पट्टाधारक किसान इन दिनों भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। बदायूं जनपद के सहसवान क्षेत्र के कुछ प्रभावशाली लोगों ने इन किसानों की पट्टे की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है और उन्हें खेती करने से रोक रहे हैं। मामला तूल पकड़ने पर अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा ने जिलाधिकारी डीएम को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
उढ़ेर पुख्ता की ग्राम प्रधान ईश्वरी देवी का कहना है कि वर्ष 2009 में हरिजन भूमिहीनों को संक्रमणीय भूमिधर पट्टे स्वीकृत किए थे। सदर एसडीएम एवं राजस्व टीम ने किसानों को पट्टे की भूमि पर कब्जा दिलाया जिस पर वे खेती कर रहे थे। पिछले एक वर्ष से सहसवान इलाके के प्रभावशाली लोगों ने दलित किसानाें की पट्टे की भूमि पर कब्जा कर लिया और पट्टा विवाद बताकर दलित किसानों को भगा दिया। ग्राम प्रधान ने बदायूं एवं कासगंज जनपद की संयुक्त टीम के माध्यम से समस्या के समाधान की मांग उठाई। ग्रामीणों की शिकायत पर जिलाधिकारी ने सदर तहसील प्रशासन को इस सबंध में समस्या निस्तारण के निर्देश दिए।
वर्जन
- उढ़ेर पुख्ता के पट्टाधारक दलित किसानों को बदायूं के लोग खेती करने से रोक रहे हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्र लिखकर समस्या के समाधान की बात कही गई है। समस्या का निस्तारण न होने पर इसे मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया जाएगा- हरिओम वर्मा, विधायक