{"_id":"69f4e12da8b024c11a045a48","slug":"storm-and-rain-disrupt-normal-life-300-villages-plunge-into-darkness-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-147032-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: आंधी-बारिश ने बिगाड़ा जनजीवन, 300 गांवों में छाया अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: आंधी-बारिश ने बिगाड़ा जनजीवन, 300 गांवों में छाया अंधेरा
विज्ञापन
फोटो26सिढ़पुरा में तेज आंधी से बकाबली -अमांपुर मार्ग पर गांव अमृतपुर के पास टूटे पड़े विद्युत
सिढ़पुरा। शाम को अचानक आई तेज आंधी और बारिश ने सिढ़पुरा और मोहनपुरा क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था को पूरी तरह चरमरा दिया है। कई स्थानों पर बिजली के पोल टूट गए हैं और विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके कारण विभिन्न फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई है। इस प्राकृतिक आपदा का सीधा असर लगभग 300 से अधिक गांवों पर पड़ा है, जो पूरी तरह अंधेरे में डूब गए हैं। आपूर्ति बाधित होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सिढ़पुरा उपकेंद्र के किदवई नगर फीडर क्षेत्र में लाइन क्षतिग्रस्त होने से कस्बे का आधा हिस्सा प्रभावित हो गया। स्थिति इस कदर गंभीर रही कि शुक्रवार देर शाम तक भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी, जिससे स्थानीय निवासी अंधेरे में रहने को मजबूर रहे।
वहीं, सरावल फीडर के जासमई, उतरना और पिलखुनी क्षेत्र के साथ-साथ बकावली, अमृतपुर और हंसपुर फीडरों की आपूर्ति भी बाधित रही। सिकहरा उपकेंद्र के अंतर्गत समौठी क्षेत्र में पोल टूटने से धारिकपुर फीडर की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि मिजखुरी फीडर क्षेत्र में भी पोल और तार टूटने से आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई।
विज्ञापन
इनके अलावा किलौनी, बिलोटी, स्वास्थ्य केंद्र सिढ़पुरा, रजमऊ, बाजिदपुर, लखनपुर और बासी सहित लगभग 300 गांव प्रभावित हो गए हैं। इन गांवों में रात से ही अंधेरा छाया हुआ है, जिससे लोगों को दैनिक कार्यों में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय टीमें मरम्मत कार्य में जुटी हुई हैं, लेकिन कई स्थानों पर स्थिति सामान्य होने में समय लग सकता है
कस्बा जेई डीके मिश्रा, सिकहरा उपकेंद्र जेई विकास पाल ने बताया कि क्षति का आंकलन किया जा रहा है। काम चल रहा है। जल्द ही आपूर्ति को बहाल किया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मोहनपुरा के चार गांव में आपूर्ति बाधित
मोहनपुरा। नगला पीपल उपकेंद्र के रामपुर में लाइन टूट जाने से रात से बिजली आपूूर्ति बाधित है। इसका असर कांतौर, रामपुर, टीकमपुरा आदि गांवों में भी पड़ा है। ग्रामीण रात से आपूर्ति न मिलने से परेशान है। वहीं कस्बे की स्टेट बैंक गली में बुधवार रात फुुंका ट्रांसफार्मर अभी नहीं बदला जा सका है। इससे , टावर वाली गली, मुख्य बाजार और आसपास के मोहल्लों में बिजली आपूर्ति नहीं मिलने से लोग परेशान हैं। । जेई सुरेश ने बताया कि लाइनों को ठीक किया जा रहा है। जल्द ही ट्रांसफार्मर बदला जाएगा। संवाद