फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Spraying done to prevent dust storms in the foothills

Kasganj News: तलहटी के धूल के गुबार को रोकने के लिए कराया गया छिड़काव

Sun, 15 Feb 2026 01:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 15 Feb 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Spraying done to prevent dust storms in the foothills
फोटो45लहरा मार्ग पर गंगा की तलहटी में पानी का छिड़काव कराते प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र।संवा
कासगंज। लहरा गांव से लहरा गंगाघाट की तलहटी रेतीली है। इस मार्ग पर लगातार लोगों के आवागमन से धूल का गुबार उड़ने लगा। जिससे कांवड़ियों को दिक्कतें होने लगीं और रेतीले मार्ग में कांवड़ियों के वाहन भी फंसते रहे। कांवड़ियों की इस समस्या को पुलिस ने संज्ञान लिया और पानी के टेंकर मंगाकर मार्ग में छिड़काव कराया। जिससे उड़ती धूल से राहत मिली।
विज्ञापन

लहरा गांव से लहरा घाट पर गंगा की धारा की दूरी 5 से 6 किलोमीटर की है। जिससे कांवड़ियों को गंगा की धारा तक पहुंचने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। गंगाघाट की ओर आने जाने वाले कांवड़ियों को धूल से काफी दिक्कत हो रही थी। धूल से एलर्जी वाले कांवड़िये काफी परेशान होते नजर आए। दीपक ने बताया कि धूल के कारण दिक्कतें हो रही हैं, लेकिन पुलिस ने जो छिड़काव कराया उससे कुछ राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed