फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Shopkeeper throws boiling oil at customer over dispute involving 10 rupees

UP: 10 रुपये के विवाद में दुकानदार ने ग्राहक पर फेंका खौलता तेल, गंभीर रूप से झुलसा किसान; अस्पताल में भर्ती

Mon, 06 Jul 2026 09:50 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Arun Parashar Updated Mon, 06 Jul 2026 09:50 PM IST
सार

दुकानदार बरूले के रुपये नहीं देने की बात कहते हुए किसान से विवाद करने लगा। किसान ने बरूले लेते समय रुपये देने की बात कही, लेकिन दुकानदार मानने को तैयार नहीं हुआ। विवाद बढ़ने पर दुकानदार ने कढ़ाई उठाकर खौलता हुआ गर्म तेल उनके ऊपर फेंक दिया।

विज्ञापन
Shopkeeper throws boiling oil at customer over dispute involving 10 rupees
घटना के बारे में जानकारी देते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र के बजीरपुर में रविवार शाम एक दुकानदार ने महज 10 रुपये के बरूले के विवाद में ग्राहक पर कढ़ाई का खौलता तेल फेंक दिया। इससे वह बुरी तरह झुलस गया। परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन


घटनाक्रम रविवार शाम का है। अमांपुरके गांव अरहरपुर खुसकरी निवासी तुलाराम (55) पुत्र गोकुल शाम करीब 5 बजे अपने खेत की जुताई करके घर लौट रहे थे। रास्ते में सदर कोतवाली क्षेत्र के बजीरपुर शराब ठेका के पास एक पकौड़े की दुकान पर बरूले खाने के लिए रुक गए। तुलाराम के भाई चेतन सिंह ने बताया कि उन्होंने दुकान से 10 रुपये देकर बरूले खाए, फिर घर को जाने लगे। इस दौरान आरोपी दुकानदार बरूले के रुपये नहीं देने की बात कहते हुए विवाद करने लगा। उन्होंने बरूले लेते समय रुपये देने की बात कही, लेकिन दुकानदार मानने को तैयार नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद बढ़ने पर दुकानदार ने कढ़ाई उठाकर खौलता हुआ गर्म तेल उनके ऊपर फेंक दिया। खौलता तेल गिरते ही वह चीखने-चिल्लाने लगे और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी मिलने पर परिजन तत्काल उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया कि मरीज करीब 30 प्रतिशत तक झुलस गया है। उसे बर्न वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है और उसका उपचार किया जा रहा है। भाई चेतन सिंह का कहना है कि वे घटना के बाद से मरीज की देखभाल और उसे अस्पताल पहुंचाने में व्यस्त थे, जिसके चलते अभी तक पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी जा सकी है। जल्द ही सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपी दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed