{"_id":"6a64fbb35b8467d3e90ab9d9","slug":"server-back-online-after-four-days-crowds-of-farmers-flock-to-amanpur-societies-to-procure-fertilizer-kasganj-news-c-175-1-kas1009-151183-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: चार दिन बाद सर्वर हुआ चालू, अमांपुर समितियों पर खाद लेने उमड़ी किसानों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: चार दिन बाद सर्वर हुआ चालू, अमांपुर समितियों पर खाद लेने उमड़ी किसानों की भीड़
Sat, 25 Jul 2026 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर की सहकारी समितियों पर पिछले चार दिनों से सर्वर डाउन होने के कारण खाद के लिए परेशान किसानों को शनिवार को राहत मिली। ऑनलाइन व्यवस्था सुचारू होते ही डीएपी और यूरिया का वितरण शुरू कर दिया गया, जिसके बाद सुबह से ही समितियों पर किसानों की लंबी कतारें लग गईं।
खरीफ फसलों की तैयारियों के बीच खाद के लिए परेशान किसानों के चेहरे पर शनिवार को राहत नजर आई। अमांपुर कस्बे की सहकारी समितियों पर चार दिन बाद सर्वर चालू होने के साथ ही डीएपी और यूरिया खाद का वितरण शुरू हो गया। खाद मिलने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में किसान समितियों पर पहुंच गए। सहकारी समिति के सचिव दिनेश कुमार, ओमकार सिंह चौहान और योगेंद्र सिंह ने बताया कि किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। समितियों पर यूरिया खाद की पर्याप्त उपलब्धता है और सभी पात्र किसानों को नियमानुसार खाद उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने किसानों से धैर्य बनाए रखने की अपील की।