फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Secondary Education Council tightens its grip on fake schools

Kasganj News: माध्यमिक शिक्षा परिषद ने फर्जी विद्यालयों पर कसा शिकंजा

Sun, 05 Apr 2026 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 05 Apr 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Secondary Education Council tightens its grip on fake schools
फोटो23​जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय । संवाद
कासगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने फर्जी और अवैध विद्यालयों पर सख्त कार्रवाई करते हुए अभिभावकों और विद्यार्थियों के लिए सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों की सूची अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध कराई है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी विद्यार्थी गैर-मान्यता प्राप्त संस्थान में प्रवेश न लें।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ला ने बताया कि परिषद की वेबसाइट www.upmsp.edu.in पर मान्यता प्राप्त सभी विद्यालयों की सूची उपलब्ध कराई गई है। इस सूची के माध्यम से अभिभावक और विद्यार्थी सही विद्यालय का चयन कर सकेंगे और फर्जी संस्थानों से बच सकेंगे।
विज्ञापन

विद्यालयों में अधिकतम प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए प्रवेशोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस दौरान निशुल्क शिक्षा, उपलब्ध सुविधाओं और बोर्ड द्वारा सस्ती दरों पर उपलब्ध कराई गई पाठ्यपुस्तकों का प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया, व्हाट्सएप ग्रुप और स्थानीय समाचार पत्रों के माध्यम से किया जाएगा। जिन विद्यालयों में नामांकन कम है, वहां विशेष अभियान चलाकर प्रवेश वृद्धि सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश लेते समय विद्यार्थियों का शैक्षिक विवरण जैसे नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि और पूर्व कक्षा की टीसी सटीक और शुद्ध रूप से दर्ज करना अनिवार्य है। परिषद ने अधिकृत प्रकाशकों के माध्यम से पाठ्यपुस्तकों को उचित और सस्ती दरों पर बाजार में उपलब्ध कराया है। अभिभावक और विद्यार्थी किसी भी दबाव या बहकावे में आकर अनधिकृत या महंगी पुस्तकें न खरीदें। किसी विद्यालय द्वारा अनधिकृत पुस्तकें खरीदने के लिए बाध्य करने पर कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही, नवीन प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का पंजीकरण उसी दिवस परिषद के पोर्टल पर अनिवार्य रूप से किया जाएगा। इस कदम से प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और सभी छात्रों का डेटा डिजिटल माध्यम से सुरक्षित रूप से संकलित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed